LOADING...
तमिलनाडु में पटाखा कारखाने में भीषण धमाका, 17 लोगों की मौत
तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा कारखाने में धमाका हुआ है (तस्वीर साभार- एक्स/@jsuryareddy)

तमिलनाडु में पटाखा कारखाने में भीषण धमाका, 17 लोगों की मौत

लेखन आबिद खान
Apr 19, 2026
05:46 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु के विरुधुनगर में बड़े हादसे की खबर है। यहां एक पटाखा बनाने वाले कारखाने में जोरदार धमाका हुआ है, जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हादसा इतना भयानक था कि आसपास के 10 किलोमीटर तक के इलाके में भूकंप जैसे तेज झटके महसूस किए गए।

रिपोर्ट

6 लोग बुरी तरह झुलसे

ये हादसा विरुधुनगर जिले के कट्टनरपट्टी के पास स्थित 'वनजा फायरवर्क्स फैक्ट्री' नामक एक निजी कारखाने में हुआ है। कारखाने के 4 कमरे पूरी तरह तबाह हो गए हैं और आसपास की यूनिट को भी नुकसान पहुंचा है। कम से कम 6 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। बचाव टीमें मलबे से और लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है, जिससे आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

बयान

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, 'विरुधुनगर में कई लोगों की मौत की दुखद खबर से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैंने माननीय मंत्रियों से अनुरोध किया है कि वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचें, बचाव कार्यों में तेजी लाएं और उनकी निगरानी करें। घटना की जानकारी मिलते ही मैंने जिला कलेक्टर से संपर्क किया और उन्हें सभी आवश्यक सहायता के समन्वय के निर्देश दिए।'

Advertisement