बैंकों की छुट्टियां: 12 से 15 सितंबर तक कई राज्यों में ताला, फटाफट निपटा लें अपने काम
अगर आपको अगले कुछ दिनों में बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। देश के कई बैंक ब्रांच 12 सितंबर से 15 सितंबर तक बंद रहेंगे। इसकी वजह वीकेंड की छुट्टियों और क्षेत्रीय त्योहारों का एक साथ पड़ना है।
वैसे तो दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टी रहती ही है, लेकिन इस बार ये क्षेत्रीय त्योहारों के साथ आ रही हैं। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है, तो वहीं 15 सितंबर को नुआखाई का त्योहार है। इसलिए बैंक से जुड़े कामकाज में आपको सामान्य से ज़्यादा देरी का सामना करना पड़ सकता है।
बैंक यूनियनों का कहना- सरकारी मंजूरी में देरी
गोवा और ओडिशा में इन चारों दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। वहीं, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 3 दिन की छुट्टियां रहेंगी।
इस बीच, बैंक कर्मचारियों ने 11 सितंबर को अपनी देशव्यापी हड़ताल खत्म की थी। इस हड़ताल के दौरान उन्होंने हफ्ते में 5 दिन काम करने और बेहतर सुविधाओं की मांग रखी थी। UFBU के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे मार्च 2024 में हुए समझौते के बाद से ही सरकारी मंजूरी मिलने में हो रही देरी से बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि यह मंजूरी पिछले करीब 30 महीने से अटकी हुई है।