LOADING...
'बच्चा चाहिए तो पत्नी को मेरे पास भेजो', TCS नासिक मामले में एक और खुलासा
नासिक में TCS कंपनी में यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में रोज नई जानकारी सामने आ रही है

'बच्चा चाहिए तो पत्नी को मेरे पास भेजो', TCS नासिक मामले में एक और खुलासा

लेखन आबिद खान
Apr 16, 2026
05:02 pm

क्या है खबर?

नासिक में TCS कंपनी से जुड़े यौन शोषण मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक पुरुष कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उसके टीम लीडर तौसिफ अख्तर और सहकर्मी दानिश शेख ने उसकी पत्नी को दोनों के पास भेजने की आपत्तिजनक बात कही थी। कर्मचारी ने बताया कि उसके बच्चा न होने पर टीम लीडर ने कहा, "अगर बच्चा चाहिए तो अपनी पत्नी मेरे पास भेज दो, वो इलाज के बावजूद गर्भवती नहीं हो पा रही है।"

रिपोर्ट

कर्मचारी ने जबरन नमाज पढ़वाने का लगाया आरोप

इंडिया टुडे के मुताबिक, कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उसके टीम लीडर्स ने उसे जबरन कलमा पढ़ने, नमाज पढ़ने और टोपी पहनने के लिए मजबूर किया। उसने कहा कि यह केवल कार्यस्थल पर प्रताड़ना नहीं थी, बल्कि उसके निजी जीवन और धार्मिक विश्वासों में जदखलंदाजी थी। कर्मचारी के मुताबिक, तौसिफ अख्तर अपने पद का दुरुपयोग करता था और उसके ऊपर दूसरे कर्मचारियों के काम का बोझ भी लाद देता था।

आरोप

पीड़ित ने कहा- टीम लीडर ने दूसरों का काम भी करवाया

पीड़ित के अनुसार, 2022 में कंपनी जॉइन करने के बाद ही उत्पीड़न शुरू हो गया था। आरोप है कि उसके टीम लीडर तौसीफ अत्तार और सहकर्मी दानिश शेख ने उसे निशाना बनाना शुरू कर दिया। अधिकारिक पद पर होने के कारण, तौसीफ ने पीड़ित को सभी निर्देशों का पालन करने के लिए मजबूर किया और उसे थकाए रखने के लिए ज्यादा काम देकर परेशान किया, जिसमें दूसरों के काम भी शामिल थे।

Advertisement

धर्म

कर्मचारी का आरोप- मांसाहारी भोजन खाने के लिए बनाया गया दबाव

रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारी ने कहा कि धार्मिक पहचान के कारण उन्हें भेदभाव झेलना पड़ा। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उनके सहकर्मी अक्सर हिंदू मान्यताओं का मजाक उड़ाते थे, हिंदू देवी-देवताओं के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे और महाराष्ट्र के धार्मिक व सम्मानित व्यक्तियों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करते थे। कर्मचारी ने कहा कि उसे होटलों में ले जाकर मांसाहारी भोजन खाने का दबाव डाला जाता था और इनकार करने पर मान्यताओं का मजाक उड़ाया गया।

Advertisement

महिला के आरोप

महिला ने कहा- अकेले छत पर करवाया काम

NDTV से बात करते हुए एक महिला कर्मचारी ने बताया कि उसका तबादला नासिक में कर दिया गया था और फिर उसे मुख्य काम करने की जगह से दूर छत पर अकेले बिठाया गया। महिला ने कहा, "मुझसे छत पर अकेले काम करवाया जाता था। जब भी मैं वॉशरूम जाने या किसी और काम से नीचे आती थी, तो सुरक्षा या किसी और बहाने से मेरा मोबाइल फोन, बैग और मेरा सारा निजी सामान जब्त कर लिया जाता था।"

Advertisement