अभिषेक बनर्जी के सहायक के खिलाफ वारंट जारी, जमीन घोटाले से जुड़ा है मामला
देश
पश्चिम बंगाल की एक अदालत ने जमीन घोटाले के मामले में अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित रॉय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। जांचकर्ताओं का कहना है कि पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद सुमित रॉय का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यही नहीं, वह जांच में भी बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहे हैं। सोमवार को सुमित रॉय ने अग्रिम जमानत के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
सुजॉय हाजरा के बयान के बाद सुमित रॉय की तलाश जारी
सुमित रॉय का नाम तब सामने आया था, जब इसी मामले में पहले से गिरफ्तार पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा से पूछताछ की गई थी। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के कोलकाता वाले घर और सुमित रॉय के ससुराल में छापेमारी की। पुलिस ने उनके फोन की लोकेशन भी ट्रैक की थी, लेकिन वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।