चेन्नई में हैवानियत: स्कूल वैन ड्राइवर ने 5 साल की मासूम से की दरिंदगी, POCSO में गिरफ्तार
देश
चेन्नई के रेड हिल्स इलाके में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 5 साल की बच्ची से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोप में स्कूल वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।
यह घटना तब हुई जब बच्ची स्कूल खत्म होने के बाद वैन में इंतजार कर रही थी। बताया गया है कि ड्राइवर उसे स्कूल के टॉयलेट में ले गया और उसे धमकाकर इस बारे में किसी को कुछ न बताने को कहा।
मां की शिकायत के बाद ड्राइवर की गिरफ्तारी
बच्ची की मां ने 5 नवंबर को रेड हिल्स महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ड्राइवर को POCSP एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।