NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली पुलिस के नए प्रमुख, 1 अगस्त को संभालेंगे पद
    अगली खबर
    संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली पुलिस के नए प्रमुख, 1 अगस्त को संभालेंगे पद
    संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली पुलिस के नए प्रमुख

    संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली पुलिस के नए प्रमुख, 1 अगस्त को संभालेंगे पद

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 31, 2022
    04:59 pm

    क्या है खबर?

    तमिलनाडु कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस का नया प्रमुख बनाया गया है।

    फिलहाल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक पद पर तैनात अरोड़ा 1 अगस्त, 2022 को पदभार ग्रहण करेंगे।

    अरोड़ा की जगह सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिदेशक एसएल थायोसेन ITBP प्रमुख की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।

    गृह मंत्रालय के आदेशों के अनुसार, अरोड़ा 31 जुलाई, 2025 या अगले आदेश तक इस पद पर बने रह सकते हैं।

    दिल्ली पुलिस

    AGMUT कैडर से बाहर के तीसरे प्रमुख

    अजय राज शर्मा और राकेश अस्थाना के बाद अरोड़ा केवल तीसरे अधिकारी हैं, जो AGMUT (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर से बाहर होने के बाद भी दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बनने जा रहे हैं।

    1984 बैच के IPS अधिकारी अस्थाना को पिछले साल जुलाई और उत्तर प्रदेश कैडर के 1966 बैच के IPS अधिकारी अजय राज शर्मा को 1999 में दिल्ली पुलिस का प्रमुख बनाया गया था।

    अरोड़ा 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं।

    करियर

    वीरप्पन के खिलाफ बनी टास्क फोर्स का हिस्सा थे अरोड़ा

    जयपुर से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक करने वाले अरोड़ा ने IPS बनने के बाद तमिलनाडु में अलग-अलग पदों पर सेवाएं दी हैं।

    वो वीरप्पन और उनकी गैंग के खिलाफ बनाई गई टास्क फोर्स का भी हिस्सा था। इसमें काम के लिए उन्हें मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

    अपने करियर में आगे चलकर वो कोयंबटूर शहर के पुलिस प्रमुख और चेन्नई में ट्रैफिक और क्राइम के अतिरिक्त कमिश्नर भी रहे।

    जानकारी

    ITBP एकेडमी में इंस्ट्रक्टर रहे हैं अरोड़ा

    अपने कार्यकाल के दौरान 2000 से लेकर 2002 तक संजय अरोड़ा ITBP की मसूरी स्थित ट्रेनिंग एकेडमी में इंस्ट्रक्टर रहे थे। पिछले साल उन्हें ITBP का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उन्हें बाकी सम्मानों के साथ UN पेसकीपिंग मेडल भी मिल चुका है।

    जानकारी

    अस्थाना की विदाई परेड आज

    दिल्ली पुलिस के मौजूदा प्रमुख राकेश अस्थाना की विदाई परेड आज आयोजित किया जाएगा। IPS अधिकारी अस्थाना पिछले साल रिटायर होने वाले थे, लेकिन एक दिन पहले उन्हें सेवा विस्तार देते हुए दिल्ली पुलिस का प्रमुख तैनात कर दिया गया था।

    दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनने से पहले अस्थाना सीमा सुरक्षा बल (BSF) और नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के महानिदेशक पद पर रहे थे। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के करीबी अधिकारियों में गिना जाता है।

    लक्ष्य

    दिल्ली पुलिस में 2025 तक 25 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी भर्ती करने का लक्ष्य

    फरवरी में दिल्ली पुलिस के 75वें स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने पुलिस बेड़े में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया था।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने साल 2025 तक महिला पुलिसकर्मियों की संख्या को कुल संख्या का एक चौथाई यानी 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है।

    इसी तरह महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा करना दिल्ली पुलिस के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस पर काम किया जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    गृह मंत्रालय
    राकेश अस्थाना

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर दिल्ली
    'धर्म संसद' में नफरती बयान: दिल्ली पुलिस के हलफनामे से सुप्रीम कोर्ट असंतुष्ट, जताई नाराजगी दिल्ली
    उमर खालिद का अमरावती में दिया गया बयान था भड़काऊ और आपत्तिजनक- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट
    दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने खुद जाकर की जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी से पूछताछ राकेश अस्थाना

    गृह मंत्रालय

    ओमीक्रोन के खतरे के बीच केंद्र ने राज्यों को जिला स्तर पर पाबंदी लगाने को कहा भारत की खबरें
    ममता का दावा- केंद्र ने सील किए 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' के बैंक खाते, केंद्र ने नकारा पश्चिम बंगाल
    नागालैंड: स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद छह महीने आगे बढ़ा गया AFSPA नागालैंड
    प्रधानमंत्री को मिलने वाली SPG सुरक्षा की खास बातें क्या हैं? नरेंद्र मोदी

    राकेश अस्थाना

    CBI विवादः आलोक वर्मा का नौकरी से इस्तीफा, राकेश अस्थाना को भी कोर्ट से झटका दिल्ली हाई कोर्ट
    CBI में बड़ा फेरबदल, अस्थाना समेत चार अधिकारियों का तबादला आलोक कुमार वर्मा
    सुप्रीम कोर्ट ने CBI के पूर्व अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव पर लगाया 1 लाख का जुर्माना बिहार
    एयर स्ट्राइक की योजना बनाने वाले अधिकारी को बनाया गया 'रॉ' प्रमुख, जानें उनकी बड़ी बातें नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025