काला सागर में कानपुर के युवक की मौत: परिवार ने मांगे जवाब, सरकार और कंपनी की चुप्पी पर सवाल
देश
कानपुर के 30 साल के सागर गुप्ता मर्चेंट नेवी में चीफ ऑफिसर थे। 18 जुलाई को ब्लैक सी के रूसी जलक्षेत्र में MV ओमोर्फी जहाज पर हुए एक हमले में उनकी जान चली गई थी। रूसी अधिकारियों का दावा है कि यह हमला यूक्रेनी ड्रोंस ने किया था। सागर के परिवार को उनकी मौत की जानकारी कई दिनों बाद उनके सहकर्मियों से मिली, किसी भी आधिकारिक चैनल से नहीं।
गुप्ता परिवार ने शव वापसी और जवाब की मांग की
सागर गुप्ता की पत्नी शालू और उनका परिवार, शिपिंग कंपनी और सरकार दोनों की तरफ से हो रही खामोशी से बेहद परेशान है। शालू ने बताया, "17 जुलाई को आखिरी बार मेरी बात हुई थी, उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया।" परिवार अब प्रशासन से अपील कर रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाया जाए और उस दिन हुई घटना की पूरी और स्पष्ट जानकारी दी जाए।