NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / सागर धनकड़ हत्याकांड: दिल्ली की अदालत ने सुशील कुमार सहित 18 के खिलाफ तय किए आरोप
    देश

    सागर धनकड़ हत्याकांड: दिल्ली की अदालत ने सुशील कुमार सहित 18 के खिलाफ तय किए आरोप

    सागर धनकड़ हत्याकांड: दिल्ली की अदालत ने सुशील कुमार सहित 18 के खिलाफ तय किए आरोप
    लेखन भारत शर्मा
    Oct 12, 2022, 06:31 pm 0 मिनट में पढ़ें
    सागर धनकड़ हत्याकांड: दिल्ली की अदालत ने सुशील कुमार सहित 18 के खिलाफ तय किए आरोप
    दिल्ली की अदालत ने पहलवान सुशील कुमार सहित 18 के खिलाफ तय किए आरोप

    दिल्ली की एक अदालत ने साथी पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के मामले में ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार सहित 18 आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, आपराधिक सजिश सहित अन्य धाराओं में आरोप तय किए हैं। ऐसे में अब सभी पर इन मामलों में ट्रायल चलेगा। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में सुशील कुमार को मुख्य आरोपी बनाते हुए कहा था कि उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

    क्या था सागर धनकड़ की हत्या का मामला?

    सुशील कुमार को पिछले साल मई में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर 5 मई, 2021 को साथियों के साथ मिलकर 23 वर्षीय धनखड़ की पिटाई करने का आरोप था। जिसके बाद उसकी मौत हुई थी। उनके बीच किसी फ्लैट को लेकर विवाद चल रहा था। कई दिनों तक लापता रहने के बाद सुशील पुलिस के हत्थे चढ़े थे। बाद में रेलवे ने भी उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया था।

    पुलिस ने चार्जशीट में सुशील कुमार बनाया था मुख्य आरोपी

    इस मामले में 2 अगस्त, 2021 को दिल्ली पुलिस ने मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सतवीर सिंह लाम्बा की अदालत में 20 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी। उसमें सुशील कुमार को मुख्य आरोपी बनाया था। चार्जशीट में कहा गया था कि मामले में पुलिस अब तक पांच दर्ज से अधिक गवहों के बयान दर्ज कर चुकी है। उसके पास सुशील के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी हैं, जिनमें उन्हें और उनके साथियों को सागर को पीटते देखा जा सकता है।

    वर्चस्व की लड़ाई के चलते की थी सागर की हत्या

    चार्जशीट में कहा गया था कि सागर की हत्या कि वर्चस्व की लड़ाई के चलते की गई थी। पुलिस ने कहा था कि सागर सुशील कुमार की पत्नी के नाम के फ्लैट में रहता था और किराए को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। इसी तरह सुशील पहलवान के खेमे के जूनियर पहलवान आपसी विरोध में सागर पहलवान के खेमे में चले गए थे। इससे सुशील खासा नाराज हो गया था और उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

    चार्जशीट के आधार पर कोर्ट ने तय किए आरोप

    पुलिस ने इस साल जनवरी में सुशील के खिलाफ सप्‍लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की थी। गत दिनों रोहिणी कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोप तय करने पर अंतरिम फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज कोर्ट ने मामले में गिरफ्तार सुशील कुमार सहित सभी 18 आरोपियों के साथ फरार दो अन्य आरोपियों पर भी आरोप तय किए हैं। इन सभी पर अब हत्या, हत्या का प्रयास, आपराधिक सजिश, अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में आरोप तय किए हैं।

    दिल्ली पुलिस ने किया था सुशील कुमार की जमानत का विरोध

    इस साल मार्च में सुशील ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। इसमें कहा था कि पुलिस ने उनकी झूठी और खराब छवि पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और उनके और गैंगस्टरों के बीच गलत तरीके से संबंध स्थापित करने के लिए मीडिया को गलत जानकारी दी है। हालांकि, पुलिस ने याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि मामले के गवाह आरोपियों से डरे हुए हैं कि एक ने कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    हत्या
    क्राइम समाचार
    सुशील कुमार

    ताज़ा खबरें

    अपने पालतू बिल्ली के साथ आरामदायक हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके पालतू जानवर
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली: पश्चिम विहार में ऑफिस से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या दिल्ली
    दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली, आरोपी पकड़ा गया दिल्ली
    दिल्ली: महिपालपुर से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जाने वाली सड़क धंसी, यातायात प्रभावित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
    दिल्ली: फ्लाईओवर पर 4 स्कूल बस समेत 7 वाहन आपस में टकराए, 25 बच्चे घायल दिल्ली

    हत्या

    पोलैंड: सिगरेट पीने को लेकर हुए झगड़े में भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 घायल पोलैंड
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा
    अमेरिका: अश्वेत युवक को पीट-पीट कर मारने पर 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस अमेरिका
    श्रद्धा हत्याकांड: घटना के दिन दोस्त से मिली थी श्रद्धा, नाराज आफताब ने की हत्या- चार्जशीट दिल्ली

    क्राइम समाचार

    गुजरात दंगे: सबूतों के अभाव में 17 लोगों की हत्या के 22 आरोपी बरी गुजरात
    अमेरिका में गोलीबारी की 3 और घटनाएं, 9 लोगों की मौत अमेरिका
    बिहार: कार सवार ने कई किलोमीटर तक बुजुर्ग को घसीटा, मौत बिहार
    अमेरिका: कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 9 की मौत और 7 अन्य घायल अमेरिका

    सुशील कुमार

    सागर धनकड़ हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने पेश की चार्जशीट, सुशील कुमार को बनाया मुख्य आरोपी दिल्ली पुलिस
    तिहाड़ ले जाते समय पुलिसकर्मियों ने सुशील कुमार के साथ ली थी फोटो, जांच शुरू दिल्ली पुलिस
    रेलवे ने सुशील को नौकरी से निकाला, रेसलिंग फेडरेशन का भी जा सकता है कॉन्ट्रैक्ट कुश्ती
    पुलिस ने सुशील को किया गिरफ्तार, युवा पहलवान की हत्या में हैं मुख्य आरोपी कुश्ती

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023