दिल्ली में फिरौती के लिए कत्ल के मामले में पुलिस ने 2 साल से फरार आरोपी सद्दाम को दबोचा
देश
लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग से जुड़े सद्दाम हुसैन को करीब 2 साल तक फरार रहने के बाद आखिरकार 20 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर आरोप है कि उसने साल 2024 में दिल्ली में जिम मालिक नदीम शाह की हत्या को अंजाम देने और उसे छिपाने में मदद की थी। पुलिस के मुताबिक, यह हत्या फिरौती के लिए की गई थी। हुसैन इस हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार होने वाला 16वां आरोपी है।
सद्दाम ने छिपाए थे हथियार
कभी जाफरबाद में बच्चों के कपड़ों की दुकान चलाने वाला सद्दाम एक दोस्त के जरिए इस गैंग से जुडा और बाद में उनकी मदद करने लगा। पुलिस का कहना है कि उसने शूटरों के लिए इंतजाम किए और हथियार छिपाए। इस मामले में इससे पहले भी 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।