NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / सबरीमाला मंदिर: केरल में हिंसक हुए विरोध प्रदर्शन, नेताओं के घरों पर फेंके गए देसी बम
    अगली खबर
    सबरीमाला मंदिर: केरल में हिंसक हुए विरोध प्रदर्शन, नेताओं के घरों पर फेंके गए देसी बम

    सबरीमाला मंदिर: केरल में हिंसक हुए विरोध प्रदर्शन, नेताओं के घरों पर फेंके गए देसी बम

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 05, 2019
    12:28 pm

    क्या है खबर?

    केरल स्थित सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के बाद शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन हिंसक रूप लेते जा रहे हैं।

    राज्य में भाजपा सांसद और माकपा विधायक के घरों पर बम फेंके जाने की खबरें आई हैं।

    इससे पहले मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के विरोध में बुलाए गए बंद के दौरान दिनभर राज्य में कई जगह झड़पें हुईं और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

    पुलिस ने हिंसा के आरोप में 1,800 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    घटना

    नेताओं के घर पर फेंके गए बम

    शुक्रवार देर रात भाजपा सांसद वी मुरलीधरन के कन्नूर स्थित घर पर देसी बम से हमला किया गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि इस हमले की पीछे माकपा का हाथ है।

    इससे कुछ देर पहले माकपा विधायक एएन शमसीर और पार्टी के जिला सचिव पी शशि के घर पर भी बम फेंके गए। माकपा ने इस हमले के लिए RSS कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

    वहीं RSS नेता चंद्रशेखरन के घर पर भी बम फेंका गया।

    ट्विटर पोस्ट

    विधायक के घर पर हमले के बाद की तस्वीरें

    Kerala: Country-made bomb hurled at CPI(M) MLA AN Shamseer's residence in Kannur. Police investigation underway pic.twitter.com/ORn99r90yC

    — ANI (@ANI) January 4, 2019

    गिरफ्तारी

    1,800 से ज्यादा गिरफ्तारियां

    सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में पुलिस ने अब तक 1,800 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

    वहीं संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हिंसा के मामले में 1,100 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

    बता दें कि शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने राज्य में बंद बुलाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंसा में 132 पुलिसकर्मी और 10 मीडियाकर्मी भी घायल हुए हैं।

    दर्शन

    बुधवार को दो महिलाओं ने किए थे मंदिर में दर्शन

    बीते बुधवार को बिंदु और कनकदुर्गा नाम की दो महिलाओं ने सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन किए थे।

    इससे पहले मंदिर में 10-50 साल उम्र तक की महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी थी।

    सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल सितंबर में सभी महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत दी थी, लेकिन विरोध के चलते महिलाएं मंदिर में नहीं जा पा रही थी।

    इसी बीच श्रीलंका की एक महिला ने भी मंदिर में प्रवेश करने का दावा किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केरल
    सबरीमाला मंदिर

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    केरल

    सबरीमाला विवाद: जानिये कैसे एक कन्नड़ अभिनेत्री का दावा बन गया इतने बड़े बवंडर का कारण भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    सबरीमाला मंदिर: कड़ी सुरक्षा के बीच खुला कपाट, बिना दर्शन के वापस लौंटी तृप्ति देसाई भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    सबरीमाला मंदिर विवाद: कोच्चि पहुंची तृप्ति देसाई का भारी विरोध, एयरपोर्ट पर ही करना पड़ा नाश्ता भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    दुबईः महज 13 साल की उम्र में सॉफ्टवेयर कंपनी चला रहा है भारतीय लड़का भारत की खबरें

    सबरीमाला मंदिर

    सबरीमाला मंदिर मामलाः केंद्रीय मंत्री अल्फोंस बोेले- यहां आपातकाल से भी बुरे हालात केजे अल्फोंस
    महिलाओं के प्रवेश पर छिड़े विवाद के बीच चार ट्रांसजेंडर्स ने सबरीमाला मंदिर में की पूजा केरल
    केरलः सबरीमाला में प्रवेश की मांग को लेकर लाखों महिलाएं बनाएंगी 620 किलोमीटर लंबी 'महिला दीवार' भारत की खबरें
    साल 2019 में होने वाली इन घटनाओं और फैसलों पर टिकी हैं पूरे देश की निगाहें राम मंदिर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025