भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा का 'टेक त्रिकोण' तैयार; AI, खनिजों और स्वच्छ ऊर्जा का नया समीकरण
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकात अटलांटा में हुए G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग और कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद से हुई। इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा ऑस्ट्रेलिया-कनाडा-भारत प्रौद्योगिकी और नवाचार (ACITI) साझेदारी था।
यह साझेदारी नई तकनीकों, स्वच्छ ऊर्जा और वैश्विक सप्लाई चेन को और भरोसेमंद बनाने के लिए तीनों देशों को साथ लाने के बारे में है।
ACITI ने नेट जीरो, खनिजों और AI की रूपरेखा पेश की
ACITI समूह का मकसद नेट जीरो के लक्ष्यों को तेजी से हासिल करना, भविष्य की तकनीकों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों को सुरक्षित करना और AI के बड़े पैमाने पर उपयोग की संभावनाओं को तलाशना है। साल 2026 की पहली तिमाही में इस पर और ज्यादा विस्तृत बातचीत होनी है। G-20 में जयशंकर ने इस बात पर भी जोर दिया कि वैश्विक समस्याओं को सुलझाने के लिए संघर्ष की नहीं, बल्कि कूटनीति की ज्यादा जरूरत है।