विदेश मंत्री जयशंकर की अफ्रीका यात्रा, 3 देशों के साथ भारत बदलेगा व्यापार और कूटनीति की तस्वीर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर घाना, कोटे डी आइवर और इथियोपिया की 5 दिवसीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मकसद व्यापार, आर्थिक विकास और आपसी सहयोग पर बातचीत कर संबंधों को मजबूत बनाना है। घाना में वे फार्मास्यूटिकल्स और कृषि क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर खास ध्यान दे रहे हैं। साथ ही राष्ट्रपति महामा की तरफ से उद्योगों को बढ़ावा देने की पहल को भी समर्थन दे रहे हैं।
क्षेत्रीय राजनयिकों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे जयशंकर
इथियोपिया में जयशंकर क्षेत्रीय राजनयिकों की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह दिखाता है कि भारत इस क्षेत्र में अपनी भूमिका बढ़ाने का इच्छुक है। इसके अलावा उन्होंने अदिस अबाबा में राष्ट्रमंडल महासचिव शिरली अयोरकोर बोटच्वे से भी मुलाकात कर राजनयिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। अपनी इस अफ्रीका यात्रा से ठीक पहले उन्होंने नई दिल्ली में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री केविन रड से वैश्विक मुद्दों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को लेकर भी बातचीत की थी।