तेलंगाना: CBI-पुलिस का डर दिखाकर सेवानिवृत्त शिक्षक से 82 लाख की धोखाधड़ी
देश
तेलंगाना के महबूबनगर में एक रिटायर्ड शिक्षक को ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया, जिसमें उन्होंने 82 लाख रुपये गंवा दिए। ठगों ने पहले टेलीकॉम विभाग का कर्मचारी बनकर उनसे बात की और बताया कि उनका आधार 17 अलग-अलग उत्पीड़न के मामलों से जुड़ा है। इसके बाद, उन धोखेबाजों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर खुद को पुलिस और CBI अधिकारी बताया। उन्होंने एक फर्जी अरेस्ट वारंट दिखाकर पति-पत्नी को गिरफ्तार करने की धमकी दी।
पुलिस कर रही जांच
उन धमकियों से घबराकर पति-पत्नी ने ठगों के बताए अनुसार 3 किस्तों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। स्कैमर्स ने पैसे वापस लौटाने का वादा तो किया, लेकिन 2 मई के बाद उनका कोई अता-पता नहीं चला। अब पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।