पूर्वी दिल्ली में पतंग उड़ाते समय खुले नाले में गिरा 15 वर्षीय किशोर, 2 दिन से जारी है तलाश
देश
पूर्वी दिल्ली में शनिवार सुबह एक 15 वर्षीय किशोर पतंग उड़ाते समय अचानक एक खुले नाले में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, NDRF और बोट क्लब की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं, लेकिन नाले में पानी का बहाव लगातार तेज होने की वजह से उसे ढूंढना काफी मुश्किल साबित हो रहा है।
NDRF की तलाश जारी, परिवार को अभी भी इंतजार
रविवार को भी NDRF की टीम किशोर की तलाश करती रही, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पिता अवधेश कुमार ने कहा, "मेरा बेटा कल सुबह 11 बजे यहां गिर गया था। उसकी उम्र 14 या 15 साल है। उसका नाम मिथुन है। हमें नहीं पता कि वह कैसे गिरा, लेकिन वह अभी तक नहीं मिला है। यह नाला पूरी तरह खुला है। NDRF की टीम और गोताखोर यहां पहुंच चुके हैं।" परिवार बेसब्री से किसी खबर का इंतजार कर रहा है।