पुणे को तरबतर कर गई राहत की बारिश
देश
पुणे को कई दिनों से पड़ रही तपती गर्मी से शुक्रवार दोपहर गरज के साथ हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। पहले तेज हवाएं चलीं, फिर हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के आंकड़ों में चिंचवड़ सबसे आगे रहा, जहां 60 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि हडपसर और NDA में भी अच्छी बारिश हुई।
IMD ने महाराष्ट्र में जारी किया यलो अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अरब सागर से उठने वाली नमी और तेज गर्मी के कारण ये तूफानी बारिश हुई। इतनी बारिश के बावजूद, मगरपट्टा जैसे कुछ इलाकों में तापमान अब भी 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IMD ने आज मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, विभाग ने साफ किया है कि यह अभी मानसून की बारिश नहीं है, मानसून अभी भी अंडमान द्वीप समूह के करीब ठहरा हुआ है।