NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / गिरफ्तार कर भारत लाया गया अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर रवि पुजारी, लगभग 200 मामले हैं दर्ज
    देश

    गिरफ्तार कर भारत लाया गया अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर रवि पुजारी, लगभग 200 मामले हैं दर्ज

    गिरफ्तार कर भारत लाया गया अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर रवि पुजारी, लगभग 200 मामले हैं दर्ज
    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 24, 2020, 10:33 am 1 मिनट में पढ़ें
    गिरफ्तार कर भारत लाया गया अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर रवि पुजारी, लगभग 200 मामले हैं दर्ज

    हत्या और वसूली के कई मामलों में वांछित अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर रवि पुजारी को भारत लाया गया है। 1990 के दशक में अपना खौफ फैलाने वाले पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल में गिरफ्तार कर भारत को सौंपा गया है। कर्नाटक पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों वाली टीम पुजारी को सेनेगल से बेंगलुरू लेकर आई, जहां उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अब उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत की मांग करेगी।

    पुजारी पर दर्ज हैं लगभग 200 केस

    पुजारी के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में केस दर्ज है। पिछले लगभग 20 सालों से उसकी तलाश जारी थी। कर्नाटक में वह 90 मामलों में वांछित था, जिसमें से 25 केस महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत दर्ज हैं। इसके अलावा गुजरात में उसके खिलाफ 70 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुजारी के खिलाफ जानेमाने कारोबारियों को उगाही के लिए धमकाने, हत्या, हत्या की कोशिश समेत लगभग 200 केस दर्ज है।

    कौन है रवि पुजारी?

    52 साल के पुजारी का जन्म कर्नाटक के मेंगलुरू में हुआ। वह अंग्रेजी, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं का जानकार है। हालांकि, उसकी पढ़ाई में कभी रूचि नहीं रही। लगातार फेल होने के कारण उसने पढ़ाई छोड़ दी। 1990 में मुंबई के अंधेरी में रहते वह छोटा राजन के संपर्क में आया। थोड़े समय बाद वह विजय और संतोष शेट्टी के साथ उसके गैंग में शामिल हो गया। 1995 में बिल्डर प्रकाश कुकरेजा की हत्या कर यह गैंग सुर्खियों में आया।

    अपना अलग गैंग बनाकर शुरू किया वसूली का धंधा

    बैंकॉक में दाऊद इब्राहिम के गुर्गों द्वारा छोटा राजन पर हमला किए जाने के बाद उसने अपना अलग गैंग बना लिया। तब तक वह कुख्यात बदमाश बन चुका था। इसके बाद उसने दुबई से जबरन वसूली की धंधा शुरू किया। कई नामचीन लोगों को उसने धमकियां दीं। एक इंटरव्यू में उसने बताया कि वह दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हर शख्स का दुश्मन है और उसे खत्म कर देना चाहता है।

    सेनेगल में गिरफ्तार हुआ था पुजारी

    पुजारी को पहले सेनेगल में गिरफ्तार किया गया था। वहां 13 महीने तक जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिली और वह फरार हो गया। थोड़े समय बाद उसे गिरफ्तार कर फिर कोर्ट के सामने पेश किया गया। बीते बुधवार को सेनेगल के सुप्रीम कोर्ट ने उसकी भारत प्रत्यर्पित करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। इसके बाद कर्नाटक पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी उसे लेने सेनेगल पहुंच गए।

    जांच में सहयोग कर रहा पुजारी- पुलिस

    पेरिस के रास्ते होते हुए पुजारी को लेकर आ रहा विमान रविवार दोपहर दिल्ली पहुंचा। यहां खुफिया एजेंसियों और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कई घंटो तक उससे पूछताछ की। यहां से कर्नाटक पुलिस को सौंपने से पहले उसका मेडिकल चेकअप कराया गया। रविवार शाम उसे बेंगलुरू ले जाया गया। कर्नाटक के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमर कुमार पांडेय ने कहा है कि वह पूरी तरह से फिट है और जांच प्रक्रिया में सहयोग कर रहा है।

    पूरी तरह फिट है पुजारी- पुलिस अधिकारी

    Karnataka Additional Director General of Police (LawOrder), Amar Kumar Pandey: He (Ravi Pujari) will be produced before the magistrate tomorrow, we will ask for his judicial custody. He is absolutely fit and cooperating in the investigation process. https://t.co/VRG9OS7TtO pic.twitter.com/wodrpfi9FW

    — ANI (@ANI) February 23, 2020
    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    हत्या
    बेंगलुरू

    मुंबई

    प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे बोले- CAA से डरने की जरुरत नहीं दिल्ली
    मुंबई: अदालत ने वोटर आईडी को माना नागरिकता का पर्याप्त सबूत, दंपति को किया बरी मुंबई पुलिस
    मुंबई: चार फाइव-स्टार होटलों बम से उड़ाने की धमकी, मांगे बिटकॉइन महाराष्ट्र
    26/11 आतंकी हमला: पूर्व कमिश्नर का खुलासा, आतंकियों द्वारा हिन्दुओं को बदनाम करने की थी योजना मुंबई पुलिस

    हत्या

    हरियाणा के रहने वाले युवक की अमेरिका में हत्या, नकाबपोश हमलावर ने मारी गोली हरियाणा
    हत्या के 19वें मामले में सीरियल किलर 'साइनाइड' मोहन को आजीवन कारावास कर्नाटक
    निर्भया कांड: 3 मार्च को होगी फांसी? दोषियों के वकील बोले- लिखकर ले लो नहीं होगी दिल्ली
    लखनऊ: कोर्ट परिसर में बम धमाका, तीन लोग घायल लखनऊ

    बेंगलुरू

    ओवैसी के मंच से युवती ने लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, दर्ज हुआ राजद्रोह का केस भारत की खबरें
    बेंगलुरू में खुला दक्षिण भारत का पहला करंसी म्यूजियम, रखे गए 18वीं सदी तक के नोट पाकिस्तान समाचार
    कर्नाटक: पूर्व पत्नी के घर के आगे धरने पर बैठा IPS अधिकारी, जानिये मामला कर्नाटक
    कर्नाटक: सोती हुई मां की हत्या करने के बाद बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई युवती, गिरफ्तार कर्नाटक

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023