दिल्ली में डेंगू-मलेरिया का अलर्ट, मामलों में आई तेजी
देश
दिल्ली में डेंगू और मलेरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही डेंगू के 98 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही इस साल डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 695 हो गई है। सिर्फ सितंबर महीने में डेंगू के 286 और मलेरिया के 124 मामले सामने आए थे। अक्टूबर की 3 तारीख तक मलेरिया के 23 और नए मरीज सामने आ चुके थे, जिससे इस साल मलेरिया के कुल मामले 266 हो गए हैं।
चिकनगुनिया के 29 मामले, MCD ने वसूले 29.70 लाख रुपये
चिकनगुनिया के मामले भी कम नहीं हैं। इस साल अब तक चिकनगुनिया के 29 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 2 नए मरीज इसी महीने सामने आए हैं। अच्छी बात यह है कि साल 2026 में इन बीमारियों से किसी की मौत की खबर नहीं है। इसी बीच MCD ने दिल्ली भर में अपनी जांच-पड़ताल तेज कर दी है। इस साल MCD ने 1,32,172 कानूनी नोटिस जारी किए हैं और जुर्माने के तौर पर 29.70 लाख रुपये भी वसूले हैं।