राम मंदिर में CEO पद के लिए उमड़ी आवेदकों की भीड़, 5,300 ने किया आवेदन
राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नौकरी के लिए 5,300 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। इतने सारे आवेदनों की छानबीन के बाद ट्रस्ट ने सिर्फ 18 उम्मीदवारों को चयनित किया है। इनके साक्षात्कार मंगलवार और बुधवार को मंदिर में ही होने वाले हैं। इस साक्षात्कार पैनल में एक सेवानिवृत्त जज, एक सेना अधिकारी और वैज्ञानिक सुरेश हावरे शामिल हैं, जो शिरडी साईं बाबा ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। इससे पता चलता है कि यह प्रक्रिया कितनी गंभीरता से की जा रही है।
CEO उम्मीदवारों के लिए हिंदू होना अनिवार्य
CEO पद चयनिम व्यक्ति को मंदिर के रोजमर्रा के कामकाज से लेकर बड़े फैसलों तक सब कुछ संभालना होगा, लेकिन यह कोई आम नौकरी नहीं है। इस पर के लिए उम्मीदवार का हिंदू होना आवश्यक है, जो परंपराओं का कड़ाई से पालन करते हों, शाकाहारी भोजन करें, शराब से दूर रहें और जिसकी उम्र 50 से 70 साल के बीच हो। प्रशासकीय अनुभव वाले उम्मीदवारों प्राथमिकता दी जाएगी।
दान की जांच के बीच CEO की तलाश जारी
यह तलाश तब हो रही है जब जून 2026 में मंदिर के दान के कथित दुरुपयोग की जांच अभी भी जारी है, जिसकी वजह से गिरफ्तारियां और कैश बरामदगी हुई थी। ट्रस्ट को उम्मीद है कि नए CEO के आने से मंदिर का कामकाज और भी पारदर्शी और सुचारु ढंग से चलेगा।