Page Loader
लंदन में राजनाथ सिंह बोले- अब कोई आंख नहीं दिखा सकता, भारत एक रणनीतिक शक्ति
लंदन में राजनाथ सिंह ने चीन के अखबार में छपे लेख पर अपनी प्रतिक्रिया दी

लंदन में राजनाथ सिंह बोले- अब कोई आंख नहीं दिखा सकता, भारत एक रणनीतिक शक्ति

लेखन गजेंद्र
Jan 11, 2024
11:25 am

क्या है खबर?

ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचे भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लंदन के इंडिया हाउस में आयोजित कार्यक्रम में चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "चीन सरकार जो सोचती है, वही ग्लोबल टाइम्स में लिखा जाता है। वहां एक लेखक ने भारत को लेकर चीन के बदले नजरिए पर लेख लिखा है कि चीनी सरकार भी मानती है कि भारत आर्थिक और रणनीतिक शक्ति के तौर पर उभर रहा है।"

प्रतिक्रिया

हम किसी को अपना दुश्मन नहीं मानते- राजनाथ

सिंह ने कहा, "दुनिया चीन की सच्चाई जानती है, लेकिन हम किसी को दुश्मन नहीं मानते। दुनिया मानती है कि भारत और चीन के रिश्ते ठीक नहीं, लेकिन हम सबके साथ ठीक हैं। लेख का अर्थ निकल रहा है कि आर्थिक और रणनीतिक मामले में चीन भारत का लोहा मानने लगा है। चीन की सोच में बदलाव शायद 2020 में सेना के साथ हुई झड़प के बाद आया है। अब ऐसा नहीं कि जो चाहे आंख दिखाकर निकल जाए।"

ट्विटर पोस्ट

Embed