2,500 करोड़ रुपये से चमकेगी राजस्थान के सरकारी स्कूलों की किस्मत, हर बच्चा पढ़ेगा 'स्मार्ट' क्लास में?
देश
राजस्थान के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। अगले 3 सालों में राज्य सरकार सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए 12,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी। हाल ही में हुए एक सर्वे में सामने आया है कि राज्य के 45,365 सरकारी स्कूल भवनों को बड़े पैमाने पर मरम्मत की जरूरत है, और कई स्कूलों के पास तो अभी तक अपनी पक्की इमारतें भी नहीं हैं।
योजना में नए क्लासरूम, टॉयलेट और टैबलेट
इस योजना के तहत 3,587 नए स्कूल भवन और 83,783 नए क्लासरूम बनाए जाएंगे। साथ ही, 22,589 स्कूलों की मरम्मत का काम भी होगा। इसके अलावा, 13,616 नए टॉयलेट ब्लॉक बनाने और स्मार्ट क्लासरूम व टैबलेट जैसी डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देने पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। इन सब का लक्ष्य स्कूलों को बच्चों के लिए सुरक्षित और तकनीकी रूप से आधुनिक बनाना है।