LOADING...
उदयपुर: मंदिर में सो रहे पुजारी को घसीट ले गया तेंदुआ, जंगल में मिला शव
उदयपुर में मंदिर में सो रहे पुजारी को पैंथर ने घसीटा (प्रतीकात्मक तस्वीर: अनस्प्लैश)

उदयपुर: मंदिर में सो रहे पुजारी को घसीट ले गया तेंदुआ, जंगल में मिला शव

लेखन गजेंद्र
Sep 30, 2024
01:24 pm

क्या है खबर?

राजस्थान के उदयपुर में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार तड़के उसने मंदिर के पुजारी को अपना शिकार बनाया। उनका शव सोमवार को जंगल में मिला। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि उदयपुर के गोगुंदा में एक मंदिर में पुजारी सो रहे थे, तभी आदमखोर तेंदुआ उन्हें घसीट कर ले गया और मार दिया। उन्होंने बताया कि उनका शव राठौड़ का गुड़ा जंगल में मिला है। तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हमला

11 दिन में गई 7 लोगों की जान

अधिकारियों ने बताया कि जंगल में कई तेंदुए हैं, जिनको जाल बिछाकर पकड़ा जा रहा हैं। कुछ पकड़े भी गए, लेकिन तेंदुए के हमलों से लोग डरे हुए हैं। अभी तक पिछले 11 दिन में तेंदुए ने 7 लोगों को अपना निशाना बनाया है। जंगल में पड़ने वाले स्कूलों को बंद कर दिया गया है और स्थानीय लोगों को भी शाम को घर से बाहर निकलने से मना किया गया है। सभी हमलों में जानवर की प्रकृति एक जैसी है।

ट्विटर पोस्ट

तेंदुए के हमले की जानकारी एक अधिकारी