
जयपुर: नशे में धुत फैक्ट्री मालिक ने तेज रफ्तार कार से 9 को रौंदा, 3 मौत
क्या है खबर?
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार रात को एक SUV कार चालक ने सड़क पर कोहराम मचा दिया। चालक ने तेज रफ्तार में कार चलाकर कई लोगों को रौंद दिया, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई।
घटना नाहरगढ़ रोड पर रात करीब 9:30 बजे हुई। आरोपी कार चालक उस्मान खान है, जो एक फैक्ट्री का मालिक है। वह कार चलाते समय नशे में धुत था।
आरोपी संकरे इलाके में 70-80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार में कार चला रहा था।
घटना
जो सामने आया, उसे रौंदते चला गया
घटना का एक CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि आरोपी कार चालक दूर से ही लोगों को रौंदते आ रहा था। उसकी चपेट में करीब 9 लोग आए हैं।
उसकी टक्कर से ममता कंवर (50), वीरेंद्र सिंह (48) , महेश सोनी (28), मोहम्मद जलालुद्दीन (44), दीपिका सैनी (17), विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50), अंशिका (24) और अवधेश पारीक (37) घायल हुए हैं।
बाद में ममता, अवधेश और वीरेंद्र की मौत हो गई।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो (सावधान: दृश्य विचलित कर सकते हैं)
VIDEO | Rajasthan: At least two people were killed and several others injured when an SUV mowed them down in Jaipur's Nahargarh area. CCTV visuals of the incident.#JaipurNews #RajasthanNews
— Press Trust of India (@PTI_News) April 8, 2025
(Viewer discretion advised)
(Source: Third Party) pic.twitter.com/wrMMhXSI1Y
जांच
आऱोपी को एक स्कूटर चालक ने पकड़ा
आरोपी जब घटना को अंजाम देकर भाग रहा था, तभी एक स्कूटर चालक ने उसका पीछा किया। आगे जाकर आरोपी की कार नाके पर टकराकर रुक गई। आरोपी ने 7 किलोमीटर तक कार दौड़ाई थी।
आरोपी मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वह लोहे के कारखाने का मालिक है।
घटना के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी दिखी और मुआवजे की मांग की।