NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / राजस्थान: 150 फीट गहरे बोरवेल में फंसे 5 वर्षीय आर्यन की मौत, बचाने के प्रयास नाकाम
    अगली खबर
    राजस्थान: 150 फीट गहरे बोरवेल में फंसे 5 वर्षीय आर्यन की मौत, बचाने के प्रयास नाकाम
    राजस्थान में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत

    राजस्थान: 150 फीट गहरे बोरवेल में फंसे 5 वर्षीय आर्यन की मौत, बचाने के प्रयास नाकाम

    लेखन गजेंद्र
    Dec 12, 2024
    09:25 am

    क्या है खबर?

    राजस्थान के दौसा जिले में 150 फीट गहरे बोरवेल में फंसे 5 वर्षीय आर्यन को बचाने के सभी प्रयास नाकाम हो गए। उसने बोरवेल में भी बुधवार रात को दम तोड़ दिया।

    आर्यन पिछले 57 घंटे यानी 2 दिन से अधिक समय तक बोरवेल में ही फंसा था। उसे पाइप के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही थी।

    बुधवार रात 11:45 बजे उसे बेहोशी हालत में रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    हादसा

    बोरवेल में कैसे गिरा था आर्यन?

    आर्यन सोमवार 9 दिसंबर को घर के बाहर खेल रहा था, तभी 100 फीट दूर 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। हादसे के समय आर्यन अपनी मां के साथ खेल रहा था।

    आर्यन की मां ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गड्ढे में गिर चुका था। बोरवेल परिवार का ही था, जो 3 साल पहले खोदा गया था। हालांकि, इसमें मोटर फंसने से यह चल नहीं रहा था।

    इसे बंद भी नहीं कराया गया था।

    प्रयास

    गिरने के 1 घंटे बाद शुरू हुआ अभियान

    आर्यन के गड्ढे में गिरने के 1 घंटे बाद उसे बचाने का अभियान शुरू हुआ। इस दौरान पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान जुटे रहे।

    48 घंटे तक कोई सफलता नहीं मिली तो, बुधवार सुबह पाइलिंग मशीन से बोरवेल के बगल में 125 फीट गहरा गड्ढा किया गया। इस दौरान मशीन खराब हो गई औऱ दूसरी मशीन आने में 3 से 4 घंटे का समय लगा।

    इस दौरान बचाव अभियान बाधित रहा।

    ट्विटर पोस्ट

    रात में मासूम को बाहर निकाला गया

    दौसा में करीब 56 घंटे बाद बोरवेल में गिरे मासूम आर्यन को बाहर निकाला गया

    बता दें, निकालते समय मीडिया को दूर रखा गया, एक त्रिपाल से ढककर मेडिकल चेकअप के लिए एंबुलेंस से सीधा हॉस्पिटल ले जाया गया, साथ में कलेक्टर भी अस्पताल गए#Dausa #Rajasthan pic.twitter.com/gZqVUu4eCi

    — Nirmal Pareek (@nirmal_pareek93) December 11, 2024

    हादसा

    बच्चा भूखा-प्यासा रहा

    मशीन आने पर काम शुरू हुआ तो 150 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया, लेकिन उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ। बच्चे पर कैमरे से नजर रखी जा रही थी।

    बच्चे के ऊपर मिट्टी गिर गई थी। वह भूखा-प्यासा भी था। तभी जिला कलेक्टर की अनुमति से बच्चे को हुक के जरिए ऊपर खींचा गया।

    बच्चे के ऊपर आते ही उसे लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    राजस्थान

    जैसलमेर की यात्रा पर जा रहे हैं? देखना न भूलें वहां के 5 मशहूर पर्यटन स्थल यात्रा
    मानसून: उत्तर प्रदेश-बिहार में होगी आफत के बारिश, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम  मानसून
    मानसून: जाते-जाते भिगोकर जाएंगे बादल, आज कहां-कहां होगी बारिश? मानसून
    उदयपुर: मंदिर में सो रहे पुजारी को घसीट ले गया तेंदुआ, जंगल में मिला शव उदयपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025