Loading...
CJP के विरोध प्रदर्शन में 3 लोग पैलेट गन से घायल, CRPF कर रही जांच- रिपोर्ट
दिल्ली में संसद मार्च के दौरान कम से कम 3 लोगों को पैलेट गन लगने के मामले सामने आए हैं

CJP के विरोध प्रदर्शन में 3 लोग पैलेट गन से घायल, CRPF कर रही जांच- रिपोर्ट

लेखन आबिद खान
Jul 24, 2026
12:08 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के जंतर मंतर पर 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में हुई हिंसा के बाद पैलेट गन से घायल होने के 3 मामले सामने आए हैं। इन घायलों के नाम इरशाद मंसूरी, साहिल और विकास बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने घटनाओं का सही क्रम पता लगाने और कथित तौर पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की भूमिका को लेकर जांच शुरू की है।

घायल

कौन हैं घायल हुए 3 लोग?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई के बाद से पैलेट गन से घायलों के कम से कम 3 मामले सामने आए हैं।

गुरुग्राम में काम करने वाले 25 वर्षीय इरशाद शेख, दिल्ली विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब और एक 28 वर्षीय पत्रकार का पैलेट गन से लगी चोटों के चलते इलाज जारी है।

इनमें से साहिल की हालत गंभीर है। 21 जुलाई को उनकी सर्जरी की गई थी।

साहिल

साहिल की आंख की रोशनी जाने का खतरा

साहिल फिलहाल AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी दाहिनी आंख की रोशनी जा सकती है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साहिल के शरीर के दाहिने हिस्से में पैलेट गन से चोटें आई थीं।

अधिकारी ने कहा, "उसकी हालत स्थिर है और दर्द कम करने वाली दवाएं दी जा रही हैं। आंखों की रोशनी कितनी गई है, इस बारे में अभी कोई नतीजा निकालना जल्दबाजी होगी। सबसे अच्छा इलाज दिया जा रहा है।"

ADVERTISEMENT

बयान

परिजनों ने कहा- तिरंगा लहरा रहे थे साहिल

परिवार के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान साहिल तिरंगा लहरा रहे थे। तभी आंख में अचानक पैलेट आकर धंस गया। पहले उन्हें लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और फिर AIIMS ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

साहिल की मां ज्योति ने बताया कि पैलेट आंख में घुस गया।

डॉक्टरों ने परिवार को बताया है कि उस आंख की रोशनी लौटने की संभावना केवल एक प्रतिशत है। साहिर की दूसरी सर्जरी की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENT

अन्य घायल

घायल इरशाद से जेपी नड्डा ने की मुलाकात

अन्य घायल इरशाद का इलाज लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्हें आंख के ठीक नीचे एक पैलेट लगा है। उनकी भी सर्जरी कर एक पैलेट निकाल दिया गया है, जबकि दूसरा अभी भी गर्दन में फंसा बताया जा रहा है।

21 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इरशाद से मुलाकात की थी।

उनके दोस्त ने बताया कि इरशाद गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करता है।

जांच

CRPF कर रही जांच

इंडियन एक्सप्रेस से CRPF के प्रवक्ता ने कहा, "हम पूरी घटनाक्रम की व्यापक जांच कर रहे हैं। अभी इस पर कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।"

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि केंद्र सरकार ने CRPF से कहा है कि वे जंतर-मंतर पर पैलेट गन का इस्तेमाल न करें।

बता दें कि RAF CRPF की एक खास यूनिट है। इसके जवानों के दंगा-रोधी उपकरण में पैलेट गन शामिल होती है।

ADVERTISEMENT