Loading...
राहुल गांधी ने इथेनॉल को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा, कहा- E20 अब 420 बन गया
E20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं

राहुल गांधी ने इथेनॉल को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा, कहा- E20 अब 420 बन गया

लेखन आबिद खान
Nov 07, 2026
11:53 am

क्या है खबर?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने E20 पेट्रोल को लेकर फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कर्नाटक के 7 जिलों में पेट्रोल के नमूनों में कथित तौर पर निर्धारित सीमा से ज्यादा इथेनॉल मिला होने की रिपोर्ट सामने आने के बाद सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा, 'मोदी जी, बताइए देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है? पेट्रोल में असल में कितना एथेनॉल है? 20 प्रतिशत से ज्यादा मिलावट करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी?'

टिप्पणी

राहुल बोले- 14 में से 11 सैंपल में ज्यादा एथेनॉल मिला

राहुल ने कहा, 'मोदी सरकार कहती है पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल है। कर्नाटक सरकार ने 7 जिलों से पेट्रोल के सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जांच करवाई। 14 में से 11 सैंपल में 20 प्रतिशत से ज्यादा एथेनॉल मिला। इंडियन ऑइल में 31.2 प्रतिशत, हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 30.5 प्रतिशत, सरकारी हों या प्राइवेट सब सीमा से ऊपर और कंपनियों की अपनी लैब ने एथेनॉल की मात्रा रिपोर्ट में लिखी ही नहीं है।'

डिबेट

राहुल ने कहा- पता नहीं कि टंकी में क्या डाला जा रहा

राहुल ने कहा, 'मतलब आप पैसा महंगे पेट्रोल का दे रहे हैं, टंकी में एथेनॉल भरा जा रहा है। नुकसान किसका? आपका। आपकी गाड़ी इतना एथेनॉल पचाने के लिए बनी ही नहीं। मतलब घटता माइलेज, बार-बार मैकेनिक और शौक से ली गई गाड़ी की बर्बादी। पंप पर लिखा तक नहीं कि टंकी में क्या डाला जा रहा है। डिबेट की चुनौती अब भी खड़ी है। ये मुद्दा भी जोड़ लेंगे। आपकी नीतियों से असल में फायदा किसे हो रहा है?'

ADVERTISEMENT