UPSC फेल, फिर भी बना IPS-RAW एजेंट, रिटायर्ड अफसर का बेटा लाखों की ठगी में धराया
उत्तराखंड में एक रिटायर्ड अफसर के 35 वर्षीय बेटे आर यशवर्धन को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने खुद को बड़े सरकारी अधिकारी के रूप में पेश कर लोगों से 19.60 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ितों को बहकाने के लिए वह खुद को IPS अफसर, RAW एजेंट और कई अन्य बड़े अधिकारी बताता था। राजपुर पुलिस स्टेशन में कई शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने उसे मसूरी रोड से धर दबोचा।
पुलिस ने जब्त किए नकली ID कार्ड, वर्दी और लोगो
यशवर्धन ने अंशुल उपाध्याय और डॉक्टर अनुषा जैसे कई लोगों को अपना निशाना बनाया। उनसे कंपनी रजिस्ट्रेशन और फर्जी नौकरी दिलाने का वादा करके उसने लाखों रुपये ऐंठे। पुलिस की तलाशी में उसके पास से नकली ID कार्ड, वर्दी और लोगो बरामद हुए। जांच में सामने आया है कि उसने कई बार UPSC की परीक्षा दी थी, लेकिन उसमें कभी कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद उसने पुलिस और अन्य एजेंसियों का बड़ा अधिकारी बनकर लोगों को डराना और धोखाधड़ी करना शुरू कर दिया। अब पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।