Loading...
जियो के 1,600 सैटेलाइट प्लान को मिली बड़ी मंजूरी, स्टारलिंक को मिलेगी कड़ी टक्कर
जियो के 1,600 सैटेलाइट प्लान को मिली बड़ी मंजूरी

जियो के 1,600 सैटेलाइट प्लान को मिली बड़ी मंजूरी, स्टारलिंक को मिलेगी कड़ी टक्कर

Jul 17, 2026
11:26 am

क्या है खबर?

रिलायंस जियो की लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 1,600 सैटेलाइट लगाने के कंपनी के प्रस्ताव को तकनीकी जांच में सही पाया गया है। यह मूल्यांकन IN-SPACe, इसरो और दूरसंचार विभाग की संबंधित इकाइयों ने किया। माना जा रहा है कि इससे जियो की परियोजना को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जरूरी प्रक्रिया आसान हो सकती है।

तैयारी

स्टारलिंक जैसी क्षमता देने की तैयारी

रिपोर्ट के मुताबिक, जियो का प्रस्ताव क्षमता के मामले में दुनिया की बड़ी सैटेलाइट सेवाओं के बराबर माना गया है।

कंपनी भारत में 4.5TB से 5TB प्रति सेकंड तक की क्षमता देने की योजना बना रही है। यह मौजूदा मंजूर क्षमता के मुकाबले काफी अधिक बताई जा रही है।

इसके जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज और बेहतर सैटेलाइट इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

ध्यान

भारत की जरूरतों पर रहेगा खास ध्यान

जियो अपनी सैटेलाइट सेवा के जरिए ब्रॉडबैंड, मोबाइल नेटवर्क बैकहॉल और सीधे मोबाइल डिवाइस तक कनेक्टिविटी देने की तैयारी कर रही है।

इसके साथ ही कंपनी 20 से 22 ग्राउंड स्टेशन भी स्थापित करने की योजना बना रही है।

माना जा रहा है कि यह परियोजना भविष्य में देश की संचार व्यवस्था को मजबूत करने के साथ दूरदराज के क्षेत्रों तक बेहतर इंटरनेट पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभा सकती है।

ADVERTISEMENT

फायदा

राष्ट्रीय सुरक्षा में भी मिल सकता है फायदा

रिपोर्ट के अनुसार, इस परियोजना से भारत की विदेशी सैटेलाइट कंपनियों पर निर्भरता कम हो सकती है।

इसके साथ ही भविष्य में रक्षा और रणनीतिक जरूरतों के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि सरकार इस योजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार कर रही है।

अगर सभी जरूरी मंजूरियां मिल जाती हैं, तो यह भारत के पहले स्वदेशी LEO सैटेलाइट नेटवर्क की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है।

ADVERTISEMENT