पटियाला में बिजली बोर्ड दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पंजाब पुलिस का लाठीचार्ज
क्या है खबर?
पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन (PSPCL) के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। ITI यूनियन के 2,600 प्रदर्शकारी युवाओं ने पिछले दिनों से मुख्य गेट और पास की सड़क को विरोध-प्रदर्शन के चलते बाधित कर रखा था, जिसे खुलवाने के लिए पुलिस ने सख्ती बरती। इस दौरान सड़क पर बैठे युवाओं को लाठियों से पीटकर मौके से खदेड़ा गया।
लाठीचार्ज
मुख्यालय का दूसरा प्रवेश द्वार बंद करने पर हालात बिगड़े
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शकारी युवाओं ने शुक्रवार को मुख्यालय के एक दूसरे प्रवेश द्वार को बंद कर दिया था, जिससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन बातचीत नाकाम होने पर उन्होंने बल का प्रयोग किया। लाठीचार्ज का वीडियो सामने आने पर लोग आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना कर रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
पुलिस का लाठीचार्ज
पटियाला, पंजाब: बिजली बोर्ड के दफ़्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे '2600 अप्रेंटिसशिप यूनियन' के युवाओं को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यूनियन का दावा है कि कई बैठकों के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। pic.twitter.com/aHC81tY2nu
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 5, 2026