NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम की, 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
    अगली खबर
    पंजाब पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम की, 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
    पंजाब पुलिस ने 2 दिनों में दूसरे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है

    पंजाब पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम की, 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

    लेखन नवीन
    Aug 14, 2023
    04:24 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब पुलिस को स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार को पुलिस ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के साथ मिलकर एक विशेष संयुक्त अभियान में 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया।

    यह संदिग्ध आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और कनाडा में छिपे गैंगस्टर से आतंकवादी बने गोल्डी बराड़ के सहयोगी बताए जा रहे हैं।

    पुलिस को उनके पास से 2 विदेशी पिस्तौल, एक मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

    पुलिस

    पंजाब पुलिस ने 2 दिनों में दूसरे आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने 2 दिनों की अवधि में संयुक्त अभियान में दूसरे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

    इससे पहले रविवार को पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में चेक गणराज्य में रहने वाले गुरदेव सिंह उर्फ ​​जैसल के 3 सहयोगियों की गिरफ्तारी के साथ एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।

    जैसल कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा का प्रमुख सहयोगी है। पुलिस ने संदिग्धों के पास से 3 पिस्तौल भी बरामद की थी।

    बयान

    संदिग्ध आंतकियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने ट्विटर पर लिखा, 'पंजाब पुलिस ने राज्य की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के राष्ट्र-विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया। आरोपी पंजाब में लक्षित हत्याएं करने की योजना बना रहे थे।'

    उन्होंने लिखा, 'आतंकी हरविंदर और गोल्डी के 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों को सीमा पार से हथियारों की खेप के अलावा विदेशों से आर्थिक भी मदद मिल रही थी।'

    केस

    संदिग्धों के खिलाफ UAPA और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, राज्य विशेष ऑपरेशन सेल (SSOC) ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ अमृतसर पुलिस स्टेशन में शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की संबंधित धाराओं और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत केस दर्ज किया है।

    DGP यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्देश पर पंजाब पुलिस राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    हांलाकि, पुलिस ने अभी गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के नामों का खुलासा नहीं किया है।

    आरोपी

    आतंकी रिंदा और गोल्डी कौन हैं?

    पिछले साल आतंकी रिंदा की लाहौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। वो भारत में वांछित था और उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से साथ मिलकर पंजाब में कई हमलों को अंजाम दिया था।

    दूसरी ओर गोल्डी भी भारत में वांछित है। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साथी है। उसके खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं और वह कनाडा में छिपा है।

    गोल्डी पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाने आरोप है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब पुलिस
    स्वतंत्रता दिवस
    पंजाब

    ताज़ा खबरें

    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    पंजाब पुलिस

    पंजाब: अमृतपाल सिंह को हिरासत में लिया गया, पूरे राज्य में रविवार तक इंटरनेट बंद अमृतपाल सिंह
    अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित किया गया, पंजाब में 20 मार्च तक इंटरनेट बंद पंजाब
    #NewsBytesExplainer: दो हफ्ते से अमृतपाल पर कार्रवाई की तैयारी में जुटी थी पुलिस, जानें पूरा प्लान अमृतपाल सिंह
    #NewsBytesExplainer: पंजाब में खालिस्तानी आंदोलन का इतिहास क्या है?  पंजाब

    स्वतंत्रता दिवस

    सार्वजनिक स्थानों पर रखे नकली विस्फोटकों का पता लगाने वालों को ईनाम देगी दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस
    आजादी के 75 साल पूरे होने पर गूगल ने लॉन्च किया 'इंडिया की उड़ान' प्रोजेक्ट गूगल
    भारत के स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका में फहराया जाएगा 220 फीट लंबा झंडा भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस पर धमाके करने की योजना बना रहा युवक गिरफ्तार- पुलिस इस्लामिक स्टेट

    पंजाब

    पंजाब: बठिंडा सैन्य स्टेशन में 4 जवानों की मौत के मामले में एक सैनिक हिरासत में पंजाब पुलिस
    पंजाब: चेहरे पर तिरंगा बना होने पर लड़की को स्वर्ण मंदिर में प्रवेश से रोका गया स्वर्ण मंदिर
    LIC एजेंट रह चुके हैं भारत के सबसे बुजुर्ग उद्योगपति लक्ष्मण दास मित्तल, जानिए इनकी संपत्ति बिज़नेस
    देश में गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा भारतीय मौसम विभाग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025