पंजाब में निहंगों ने वाहन चालकों से 'खालसा टैक्स' वसूलना शुरू किया, चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर वसूली
क्या है खबर?
हिमाचल प्रदेश की सरकार की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों में लगाए गए प्रवेश कर के विरोध में पंजाब के निहंग सिंह संगठन ने बुधवार से 'खालसा टैक्स' लेना शुरू किया है। निहंग संगठन यह टैक्स हिमाचल प्रदेश से आने वाले वाहनों से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीरतपुर साहिब में वसूल रहे हैं। संगठन ने कोई निश्चित राशि तय नहीं की गई है। वह वाहन चालकों से इच्छानुसार 10, 20, 50, 100 या 500 रुपये का योगदान ले रहे हैं।
विरोध
जरूरतमंदों की सहायता में खर्च होगी राशि
निहंग नेता अछर सिंह ने बताया कि यह टैक्स हिमाचल प्रदेश सरकार के फैसले के विरोध में किया जा रहा है, जो तब तक लागू रहेगा, जब तक सरकार फैसला वापस नहीं लेती। संगठनों का कहना है कि वाहन चालकों से एकत्रित राशि का उपयोग सभी के कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए किया जाएगा। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन ने निहंग सिंहों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
टैक्स
क्या है विवाद?
हिमाचल प्रदेश में प्रवेश के लिए कई बैरियर से पंजाब समेत बाहरी गाड़ियों से टैक्स लिया जा रहा है, जिसमें इजाफा किया गया है। हालांकि, सरकार ने विरोध के बाद इसे 100 रुपये कर दिया है। इसी टैक्स का पंजाब के निहंग समेत कई संगठन विरोध कर रहे हैं। इससे पहले, एक जून को किसान संगठनों, टैक्सी यूनियनों, सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों और निहंग संगठनों ने 4 घंटे सड़क जाम किया था। संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी है।
ट्विटर पोस्ट
खालसा टैक्स की वसूली
Members of the Nihang organisation Tarna Dal have begun collecting what they call a "Khalsa Tax" from vehicles on the Chandigarh-Manali highway in Punjab, protesting the entry tax charged by the Himachal Pradesh government on vehicles entering the hill state. The collection drive… pic.twitter.com/3Z9SWxxXWK
— Akashdeep Thind (@thind_akashdeep) June 3, 2026