Page Loader
पंजाब: श्री मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 प्रवासी श्रमिकों की मौत
पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट (तस्वीर: एक्स/@Bhupend29375158)

पंजाब: श्री मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 प्रवासी श्रमिकों की मौत

लेखन गजेंद्र
May 30, 2025
10:13 am

क्या है खबर?

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले में शुक्रवार तड़के पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई। घटना सिंघावली-कोटली रोड पर स्थित 2 मंजिला फैक्ट्री में हुई है। हादसे में 27 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद इमारत पूरी तरह ढह गई है, जिसमें कई लोगों के दबने की आशंका है।

धमाका

कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई आवाज

धमाके के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी राज कुमार को पटाखा बनाने की जिम्मेदारी थी गई थी। वह ठेकेदार था, जो घटना के बाद से फरार है। मौके पर पुलिस औऱ प्रशासन की टीम पहुंच गई है। बचाव अभियान जारी है। मलबे से 2 शव निकाले गए हैं।

श्रमिक

बिहार और उत्तर प्रदेश के मजदूर काम करते थे

हरियाणा सीमा से लगी इस फैक्ट्री में पटाखा बनाने और उसको पैक करने का काम होता था, जिसमें 2 शिफ्ट में करीब 40 मजदूर काम करते थे। अधिकतर मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के बताए जा रहे हैं, जिनमें से कई अपने परिवार के साथ यहां ही रहते थे। घटना के समय कई मजदूर इमारत के बाहर खुले आसमान के नीचे सो रहे थे, जो घायल हुए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ट्विटर पोस्ट

धमाके के बाद का दृश्य