पंजाब का ASI ड्रग्स का सौदा करते हुए कैमरे में कैद, अधिकारियों ने किया निलंबित
पंजाब पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (ASI) बलविंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है। 6 मई को अबोहर में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन पर ड्रग्स खरीदने का आरोप लगा है। इस वीडियो में सिंह एक युवक को 500 रुपये देते दिखाई दे रहे हैं। आरोप हे कि यह पैसा ड्रग्स के बदले दिया गया था। यह पूरी घटना ऐसे इलाके की है, जो ड्रग्स की तस्करी के लिए पहले से ही बदनाम है।
पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया
इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और किसान संगठनों में जबर्दस्त गुस्सा देखने को मिला। कई लोगों ने ड्रग्स विरोधी अभियानों की गंभीरता पर सवाल उठाए। अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने सोशल मीडिया पर अधिकारियों पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या अब जनता पुलिस पर भरोसा कर पाएगी? पुलिस का कहना है कि वे किसी को बख्शेंगे नहीं। SP अश्वंत सिंह ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।