पंजाब इस समय पराली जलाने की समस्या से जूझ रहा है। इस सीजन में राज्य के 23 जिलों से पराली जलाने के 5,835 मामले सामने आ चुके हैं।
प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए, अधिकारियों ने अब तक कुल 1,08,55,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। इन मामलों में अकेले पटियाला जिले से करीब एक-चौथाई घटनाएं हुई हैं।
पंजाब ने 40 लाख रुपये वसूले
सरकार केवल जुर्माना लगाकर ही नहीं रुक रही है। 2,000 से ज्यादा मामलों में जुर्माने लगाए गए हैं और अब तक लगभग 40 लाख रुपये वसूल भी लिए गए हैं।
नियम तोड़ने वालों के खिलाफ 1,800 से ज्यादा FIR भी दर्ज की गई हैं। अधिकारियों पर भी सख्ती बरती जा रही है; ऐसे 35 मामलों में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है, जहां वे पराली जलने से रोकने में कामयाब नहीं रहे।