NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पुणे पोर्शे हादसे मामला: नाबालिग के पिता-दादा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का नया मुकदमा दर्ज
    अगली खबर
    पुणे पोर्शे हादसे मामला: नाबालिग के पिता-दादा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का नया मुकदमा दर्ज
    पुणे पोर्शे हादसा मामले में नाबालिग के पिता और दादा एक अन्य मामले में आरोपी

    पुणे पोर्शे हादसे मामला: नाबालिग के पिता-दादा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का नया मुकदमा दर्ज

    लेखन गजेंद्र
    Jun 07, 2024
    02:33 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के पुणे पोर्शे हादसा मामले से जुड़े नाबालिग आरोपी के परिवार को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के पिता और दादा के खिलाफ एक नया मुकदमा दर्ज किया है।

    CNBC के मुताबिक, आरोपी के दादा, पिता और 3 अन्य के खिलाफ शहर के एक व्यवसायी के बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ा अलग मामला दर्ज किया गया है।

    पुणे के वडगांव शेरी इलाके में यह मामला दर्ज किया गया है।

    मुकदमा

    क्या है मामला?

    पुलिस ने बताया कि निर्माण व्यवसाय चलाने वाले डीएस कतुरे ने विनय काले नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कतुरे ने बताया कि उनके बेटे शशिकांत कतुरे ने निर्माण कार्य के लिए कर्ज लिया था।

    शशिकांत ने समय पर भुगतान नहीं किया तो काले ने मूल राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज जोड़ना शुरू कर दिया और शशिकांत को परेशान किया।

    आरोप है कि लगातार उत्पीड़न से तंग आकर शशिकांत ने इस साल जनवरी में आत्महत्या कर ली।

    जांच

    अब नाबालिग के पिता और दादा का नाम जोड़ा गया

    पुलिस ने बताया कि शहर के चंदननगर पुलिस थाने में काले के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    अब आगे की जांच के बाद मामले में नाबालिग के पिता, उसके दादा और 3 अन्य की भूमिका सामने आई है, जिसके बाद उनके नाम के साथ धोखाधड़ी और सामान्य इरादे की धारा जोड़ी गई है।

    पुलिस ने दोनों की भूमिका की विस्तार से जानकारी नहीं दी है।

    घटना

    क्या है पुणे पोर्शे हादसा मामला?

    19 मई को पुणे के कल्याणी नगर में रात ढाई बजे पोर्शे कार चला रहे एक नाबालिग ने बाइक सवार महिला और पुरुष को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मामले में नाबालिग आरोपी को कोर्ट ने सिर्फ निबंध लिखने की सजा के साथ 15 घंटे में जमानत दे दी, जिसका खूब विरोध हुआ। इसके बाद आरोपी की जमानत रद्द हुई।

    मामले में नाबालिग के माता-पिता और दादा समेत 11 लोग हिरासत में हैं।

    जांच

    नशे में था नाबालिग आरोपी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबालिग नशे में था और उसने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी। परीक्षा परिणाम आने के बाद वो दोस्तों के साथ क्लब में पार्टी करने गया था।

    कथित तौर पर यहां नाबालिग ने शराब पी और नशे में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने उसका खून का नमूना लिया था।

    नाबालिग मशहूर बिल्डर विशाल अग्रवाल का बेटा है। डॉक्टरों से मिलकर उसके खून के नमूने भी बदले गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    पुणे
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    महाराष्ट्र

    मुंबई होर्डिंग हादसे के बारे में अब तक क्या-क्या सामने आया? मुंबई
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 15 मई के लिए जारी हुए नए भाव, कितना हुआ बदलाव?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात SRPF के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की सचिन तेंदुलकर
    मुंबई: आंधी से अवैध होर्डिंग गिरने के बाद बचाव अभियान पूरा, कुल 16 की मौत  मुंबई

    पुणे

    कौन हैं पत्रकार निखिल वागले और पुणे में उनकी कार पर क्यों हुआ हमला? महाराष्ट्र
    दुनिया के पहले इलेक्ट्रिक कार्गो स्कूटर पर चल रहा काम, टेस्टिंग में आया नजर इलेक्ट्रिक स्कूटर
    पुणे: जालसाजों ने रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी से की ठगी, लगाया 4 करोड़ रुपये का चूना साइबर अपराध
    महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली और पुणे में 2,500 करोड़ रुपये की 'म्याऊं-म्याऊं' ड्रग बरामद दिल्ली

    क्राइम समाचार

    पश्चिम बंगाल: वैलेंटाइन डे पर युवक ने की पत्नी की हत्या, कटा सिर लेकर घूमा पश्चिम बंगाल
    उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में पत्नी का कटा सिर लेकर घूमा युवक, अवैध संबंधों में की हत्या उत्तर प्रदेश
    गाजियाबाद: गाड़ी साइड में हटाने की कहने पर शराबियों ने ऑटो चालक की हत्या की, कुचला उत्तर प्रदेश
    बिहार: बक्सर में प्रेमी को घर बुलाकर युवती ने काटा प्राइवेट पार्ट, मरा हुआ समझकर छोड़ा बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025