Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस वैक्सीन
भारत में कोरोना वायरस
डेल्टा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / पुणे: UK से लौटे 109 लोग नहीं हुए ट्रेस, नगर निगम ने मांगी मदद
देश

पुणे: UK से लौटे 109 लोग नहीं हुए ट्रेस, नगर निगम ने मांगी मदद

पुणे: UK से लौटे 109 लोग नहीं हुए ट्रेस, नगर निगम ने मांगी मदद
लेखन प्रमोद कुमार
Dec 30, 2020, 03:23 pm 3 मिनट में पढ़ें
पुणे: UK से लौटे 109 लोग नहीं हुए ट्रेस, नगर निगम ने मांगी मदद

भारत में यूनाइटेड किंगडम (UK) में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले सामने आने के बाद इसके संक्रमण पर काबू पाने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं। इसी बीच पुणे नगर निगम ने 22 दिसंबर से पहले UK से लौटे 100 से अधिक लोगों की तलाश के लिए वीडियो जारी कर अपील की है। पुणे नगर निगम (PMC) ने इन लोगों की तलाश के लिए पुलिस से भी मदद मांगी है। आइये, पूरी खबर जानते हैं।

ऐहतियात
UK से लौटे यात्रियों पर रखी जा रही खास नजर

सितंबर में UK में कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आया था। इसके बाद से लंदन समेत देश के कई हिस्सों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए कई अन्य देशों की तरह भारत ने भी 22 दिसंबर से UK से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी थी। उससे पहले UK से लौटे यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। संक्रमित पाए जाने पर उन्हें अलग जगह आइसोलेट किया जा रहा है।

अपील
नगर निगम ने की लोगों से आगे आने की अपील

पुणे की अतिरिक्त निगम आयुक्त रूबल अग्रवाल ने वीडियो जारी कर UK से लौटे लोगों को प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है। उन्होंने कहा, "मैं UK से लौटे पुणे के सभी नागरिकों से प्रशासन से संपर्क करने की अपील करती हूं। हम गलत जानकारी के कारण UK से लौटे 109 लोगों को ट्रेस नहीं कर पाए हैं। ये सभी लोग 22 दिसंबर से पहले लौटे थे और इन्हें सात दिन तक क्वारंटाइन में रहना था।"

अपील
मुंबई से सड़क के रास्ते पुणे आए थे कई यात्री

वो वीडियो में आगे कहती हैं, "आपके आने के बाद से 10 दिन पहले ही बीत चुके हैं। अगर किसी में कोरोना वायरस का कोई भी लक्षण नजर आ रहा है तो प्रशासन से संपर्क करें। हम आपको इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन नहीं करेंगे।" नगर निगम की तरफ से कहा गया है कि कुछ यात्री मुंबई हवाई अड्डे पर उतरे थे और वहां से सड़क के जरिये पुणे पहुंचे। उन्हें ट्रेस करने की कोशिश कामयाब नहीं हो पाई है।

जानकारी
सात दिन के लिए क्वारंटाइन होना जरूरी

PMC की गाइडलाइंस के तहत पश्चिमी एशिया और यूरोप के सभी देशों से आने वाले यात्रियों को अपने खर्च पर सात दिनों के लिए शहर के किसी होटल में क्वारंटाइन रहना जरूरी है, लेकिन इन 109 यात्रियों ने नियमों का पालन नहीं किया है।

कोरोना वायरस
भारत में नए स्ट्रेन के 20 मामले सामने आए

भारत में UK में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन के 20 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि इन सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है और इनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है। दूसरी तरफ भारत ने UK से आने वाली उड़ानों पर लगी अस्थायी रोक को 7 जनवरी तक बढ़ा दिया है। पहले यह रोक 31 जनवरी तक थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
भारत
मुंबई
पुणे
यूनाइटेड किंगडम (UK)
कोरोना वायरस
ताज़ा खबरें
भारतीय कंपनियों की इन SUVs को अन्य देशों की पुलिस और सेना कर रही प्रयोग
भारतीय कंपनियों की इन SUVs को अन्य देशों की पुलिस और सेना कर रही प्रयोग ऑटो
कैसे इतनी फिट रहती हैं कैटरीना कैफ? जानिए उनकी फिटनेस का राज
कैसे इतनी फिट रहती हैं कैटरीना कैफ? जानिए उनकी फिटनेस का राज लाइफस्टाइल
UGC ने शुरू किया चार स्कॉलरशिप का रजिस्ट्रेशन, जानें योग्यता
UGC ने शुरू किया चार स्कॉलरशिप का रजिस्ट्रेशन, जानें योग्यता देश
स्वतंत्रता दिवस विशेष: भारतीय बाजार से सबसे ज्यादा वाहन निर्यात करती हैं ये कंपनियां
स्वतंत्रता दिवस विशेष: भारतीय बाजार से सबसे ज्यादा वाहन निर्यात करती हैं ये कंपनियां ऑटो
विश्व बैंक की नौकरी छोड़ IAS बनी चांदना, अब इस क्षेत्र में कर रहीं बड़ा काम
विश्व बैंक की नौकरी छोड़ IAS बनी चांदना, अब इस क्षेत्र में कर रहीं बड़ा काम करियर
भारत
वाहनों पर तिरंगा फहराना पड़ न जाए मंहगा, जानिये क्या हैं नियम?
वाहनों पर तिरंगा फहराना पड़ न जाए मंहगा, जानिये क्या हैं नियम? ऑटो
भारत के स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका में फहराया जाएगा 220 फीट लंबा झंडा
भारत के स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका में फहराया जाएगा 220 फीट लंबा झंडा देश
कैसे होती है भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति और क्या है इसकी प्रक्रिया?
कैसे होती है भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति और क्या है इसकी प्रक्रिया? देश
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 122 सालों में सबसे गर्म रहा जुलाई महीना- IMD
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 122 सालों में सबसे गर्म रहा जुलाई महीना- IMD देश
चीन के जासूसी जहाज यूआन वांग-5 के श्रीलंका पहुंचने को लेकर क्यों चिंतित है भारत?
चीन के जासूसी जहाज यूआन वांग-5 के श्रीलंका पहुंचने को लेकर क्यों चिंतित है भारत? देश
और खबरें
मुंबई
जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया दुख
जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया दुख देश
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त देश
डेटिंग ऐप टिंडर पर रक्षाबंधन के लिए शख्स ने की बहन की तलाश, मिल भी गई
डेटिंग ऐप टिंडर पर रक्षाबंधन के लिए शख्स ने की बहन की तलाश, मिल भी गई अजब-गजब
महाराष्ट्र: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब संजय राउत की पत्नी को भेजा समन
महाराष्ट्र: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब संजय राउत की पत्नी को भेजा समन राजनीति
ED ने संजय राउत को गिरफ्तार किया, किस मामले में हुई गिरफ्तारी?
ED ने संजय राउत को गिरफ्तार किया, किस मामले में हुई गिरफ्तारी? राजनीति
और खबरें
पुणे
खाने के शौकीन हैं तो भारत के इन पांच प्रसिद्ध फूड फेस्टिवल में जरूर जाएं
खाने के शौकीन हैं तो भारत के इन पांच प्रसिद्ध फूड फेस्टिवल में जरूर जाएं लाइफस्टाइल
इलेक्ट्रिक वाहन प्लांट के लिए बजाज करेगी 300 करोड़ रुपये का निवेश
इलेक्ट्रिक वाहन प्लांट के लिए बजाज करेगी 300 करोड़ रुपये का निवेश ऑटो
गुजरात में सामने आए 'ओमिक्रॉन' के 2 और मामले, देश में 25 हुई संक्रमितों की संख्या
गुजरात में सामने आए 'ओमिक्रॉन' के 2 और मामले, देश में 25 हुई संक्रमितों की संख्या देश
महाराष्ट्र: मुंबई और पुणे में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
महाराष्ट्र: मुंबई और पुणे में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी देश
पायल रोहतगी पर हुई FIR, महात्मा गांधी समेत अन्य के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी
पायल रोहतगी पर हुई FIR, महात्मा गांधी समेत अन्य के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी मनोरंजन
और खबरें
यूनाइटेड किंगडम (UK)
कोरोना: UK में ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ वैक्सीन को मंजूरी, भारत में भी चल रही तैयारी
कोरोना: UK में ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ वैक्सीन को मंजूरी, भारत में भी चल रही तैयारी देश
UK जाकर करनी है पढ़ाई तो इन स्कॉलरशिप के लिए करें आवेदन
UK जाकर करनी है पढ़ाई तो इन स्कॉलरशिप के लिए करें आवेदन करियर
महिला दो साल तक फ्लैट में मृत पड़ी रही; मकान मालिक लेता रहा किराया
महिला दो साल तक फ्लैट में मृत पड़ी रही; मकान मालिक लेता रहा किराया अजब-गजब
अधिक फलों का सेवन मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में कर सकता है मदद- स्टडी
अधिक फलों का सेवन मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में कर सकता है मदद- स्टडी लाइफस्टाइल
महिला ने अपने घर से मकड़ी भगाने के लिए पुलिस से मांगी मदद
महिला ने अपने घर से मकड़ी भगाने के लिए पुलिस से मांगी मदद अजब-गजब
और खबरें
कोरोना वायरस
आजादी के बाद से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कैसा रहा है भारतीय रुपये का प्रदर्शन?
आजादी के बाद से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कैसा रहा है भारतीय रुपये का प्रदर्शन? बिज़नेस
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का देश के नाम संबोधन, जानें अहम बातें
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का देश के नाम संबोधन, जानें अहम बातें देश
प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए करें ये चीजें
प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए करें ये चीजें करियर
एक बार फिर कोरोना संक्रमित हुईं सोनिया गांधी, आइसोलेशन में रहेंगी
एक बार फिर कोरोना संक्रमित हुईं सोनिया गांधी, आइसोलेशन में रहेंगी राजनीति
कोरोना वायरस: दिल्ली में फिर अनिवार्य किया गया मास्क, न पहनने पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना
कोरोना वायरस: दिल्ली में फिर अनिवार्य किया गया मास्क, न पहनने पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022