छत्रपति संभाजीनगर में कैम्ब्रिज चौक के पास एक फ्लाईओवर से पुणे-नागपुर रूट पर जा रही एक निजी बस शनिवार तड़के नीचे गिर गई। इस हादसे में एक महिला की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने की वजह से ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे के वक्त बस में कई यात्री सो रहे थे।
स्थानीय लोगों ने फंसे यात्रियों को बचाया
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के आने से पहले ही बस की खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
घायलों को फौरन पास के अस्पतालों में ले जाया गया। इनमें से कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।