प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को IIT खड़गपुर पहुंचे। उन्होंने संस्थान की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर एक सिक्का लॉन्च किया। साल 1951 में शुरू होने के बाद से IIT खड़गपुर भारत की टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दुनिया में एक बड़ी ताकत बना हुआ है।
प्रधानमंत्री ने IIT खड़गपुर की मेडटेक देखी
अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने '75 वॉयस फॉर विकसित भारत' पहल के तहत 75 छात्रों से बात की। उन्होंने संस्थान की सस्ती मेडिकल टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर सुविधाओं को भी देखा।
प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे IIT खड़गपुर रिसर्च और इनोवेशन के जरिए असली समस्याओं को सुलझा रहा है और देश में बदलाव ला रहा है।