प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS में इथियोपिया का किया स्वागत, वैश्विक दक्षिण के लिए खुले नए रास्ते
देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से मुलाकात की। इसका मकसद दोनों देशों के बीच साझेदारी को और बढ़ाना था। दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग, रक्षा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर चर्चा की।
दरअसल, पिछले दिसंबर में प्रधानमंत्री मोदी अदीस अबाबा गए थे, जिससे दोनों देशों के बीच गहरा सहयोग शुरू हुआ था। इसी को आगे बढ़ाने के लिए यह मुलाकात हुई.
मोदी ने BRICS सम्मेलन में इथियोपिया के शामिल होने की तारीफ की
प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में इथियोपिया के शामिल होने की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे ग्लोबल साउथ के हितों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने रूस, ईरान और संयुक्त राष्ट्र के नेताओं से भी मुलाकात की। इन मुलाकातों में पश्चिम एशिया और यूक्रेन में चल रहे संघर्षों पर बात हुई।