प्रधानमंत्री मोदी ने 5 देशों को क्या दिया? इन तोहफों में छिपी है भारत की आत्मा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी 5 देशों की यात्रा के दौरान भारत की सांस्कृतिक विविधता को अनोखे अंदाज में दिखाया। वे अपने साथ जो उपहार ले गए थे, उन्हें बहुत सोच-समझकर चुना गया था। ये उपहार भारत के अलग-अलग राज्यों की कला और संस्कृति की पहचान थे। इटली, नॉर्वे, नीदरलैंड और UAE जैसे देशों के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए ये तोहफे एक दोस्ताना पहल थे।
रेशमी स्टोल से लेकर मिट्टी के बर्तन और तलवार तक
इन खास तोहफों में अलग-अलग राज्यों की पहचान कई चीजें शामिल थीं। असम की प्रसिद्ध मुगा सिल्क स्टोल और मणिपुर की शिरुई लिली सिल्क स्टोल भी भेंट की गईं। नॉर्वे की महारानी को ओडिशा की पुरानी पाम लीफ पट्टचित्र कला भेंट की गई, जबकि नॉर्वे के प्रधानमंत्री को सिक्किम का ऑर्किड आर्टवर्क दिया गया। नीदरलैंड के राजा को जयपुर की मशहूर ब्लू पॉटरी भेंट की गई, जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। इसके अलावा, UAE के क्राउन प्रिंस को बिहार की मिथिला मखाना के साथ एक खास कोफ्तगारी तलवार उपहार में दी गई। हर एक तोहफा भारत की कला और परंपरा की अलग-अलग कहानियां बयां कर रहा था।