अब न्यूजीलैंड में चलेगा UPI, विदेशी लेन-देन होगा और भी आसान
भारत और न्यूजीलैंड ने अब अपने रिश्ते एक नए स्तर पर पहुंचा दिए हैं। भारत का लोकप्रिय पेमेंट सिस्टम UPI अब दोनों देशों के बीच जुड़ जाएगा, जिससे पैसे का लेन-देन काफी आसान हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के दौरे पर इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से दोनों देशों के बीच व्यापार और यात्रा को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
कृषि, डेयरी और यूनिवर्सिटी कैंपस पर भी हुए करार
इसके अलावा, दोनों देशों ने कृषि, डेयरी और फूड प्रोसेसिंग के सेक्टर में मिलकर काम करने का फैसला किया है। इसका मकसद किसानों को फायदा पहुंचाना और व्यापार बढ़ाना है। न्यूजीलैंड विश्वविद्यालयों को भी भारत में अपने कैंपस खोलने के लिए बुलाया गया है। इससे भारतीय छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश नहीं जाना पड़ेगा और वे घर बैठे ही न्यूजीलैंड की डिग्री हासिल कर पाएंगे। नए खेल कार्यक्रम और म्यूजियम पार्टनरशिप पर भी जल्द ही काम शुरू होगा।