विवेकानंद पोस्टर पर आपत्तिजनक टिप्पणी: प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी ने 2 छात्राओं को किया निष्कासित
देश
प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी ने 2 छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के एक पोस्टर पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में यूनिवर्सिटी से निकाल दिया है। यूनिवर्सिटी ने CCTV फुटेज खंगाली और इस मामले से जुड़े लोगों से बात की, जिसके बाद दोनों छात्राओं पर आगे की पढ़ाई करने पर रोक लगा दी गई। भविष्य में उन्हें इस यूनिवर्सिटी के किसी भी डिग्री कोर्स में दाखिला नहीं मिल पाएगा। उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
ABVP ने पुलिस शिकायत दर्ज की
यह घटना 13 अक्टूबर को हुई थी। इसके बाद ABVP ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने इन टिप्पणियों की निंदा की और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने पर जोर दिया। यूनिवर्सिटी ने कहा कि वह अपने कैंपस में सम्मानजनक बातचीत का माहौल बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है।