रक्षा मंत्रालय की गर्भवती अधिकारी की मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
देश
दिल्ली में शुक्रवार को अपने घर पर 30 साल की नाजिया खानम ने आत्महत्या कर ली। वह रक्षा मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं और 3 महीने की गर्भवती थीं। परिवार का आरोप है कि पति और ससुराल वालों की लगातार प्रताड़ना की वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
नाजिया के पिता ने की पोस्टमार्टम की मांग
नाजिया के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें पति और ससुराल वालों द्वारा दी जा रही शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के बारे में बताया था। अब उन्होंने पोस्टमार्टम की विस्तृत जांच और वीडियो रिकॉर्डिंग की मांग की है। उन्हें आशंका है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। नाजिया के पिता और भाई ने बिजबवासन के कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज करवाए। मामले की जांच अभी जारी है।