दिल्ली में 6 जून को गुल रहेगी बिजली, जानिए किस इलाके में कितनी देर होगी कटौती
दिल्ली में 6 जून को बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियां कई इलाकों में बिजली कटौती करेंगी। दरअसल, वे अपनी बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुछ अपग्रेडेशन का काम कर रही हैं। जनकपुरी, नंगलोई, पालम और साकेत जैसे कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी। इसका मुख्य मकसद है कि भविष्य में बिजली की आपूर्ति और भी सुचारू और भरोसेमंद हो सके।
किस इलाके में कितनी देर होगी कटौती
पालम में सुबह 8 से 9:30 बजे तक बिजली नहीं आएगी। निजामुद्दीन में भी सुबह 8 से 10 बजे तक बिजली गुल रहेगी। मुंडका में सुबह 9 से 11 बजे के बीच दो बार बिजली कटेगी। साकेत में सुबह 10 से 11 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। सरिता विहार में सुबह 10:40 से दोपहर 2:40 बजे तक और नंगलोई में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लंबी अवधि की कटौती होगी। ऐसे में अपने मोबाइल और दूसरे जरूरी डिवाइस पहले से ही चार्ज कर लें। एक टॉर्च या लालटेन भी पास रखना न भूलें। अगर आपको कोई परेशानी होती है, तो आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।