उत्तर प्रदेश: भाइयों ने ही की थी बहन की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली पोल
देश
उत्तर प्रदेश के भदोही में 2 किशोर भाइयों ने कथित तौर पर कबूल किया है कि उन्होंने अपनी 21 साल की बहन का गला घोंटकर मार डाला। परिवार को उसका किसी और के साथ रिश्ता पसंद नहीं था।
4 नवंबर को खुशी अपने घर में फांसी पर लटकी मिली थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।
पुलिस ने भाइयों से पूछताछ की, पिता ने दर्ज कराई शिकायत
सच्चाई सामने आने के बाद खुशी के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 18 और 15 साल के दोनों भाइयों से पूछताछ की गई। उन्होंने कथित तौर पर कबूल किया कि लड़के से फोन पर बात करने को लेकर हुई बहस में उन्होंने खुशी की हत्या कर दी।
इस मामले से स्थानीय लोग सदमे में हैं।