हरियाणा के नूंह में रविवार सुबह करीब 4:30 बजे फिरोजपुर झिरका पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) की टीम का गोतस्करों से सामना हुआ। टीम का नेतृत्व सब-इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह कर रहे थे।
इस दौरान पुलिस और तस्करों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में 2 आरोपी- साबिर और गब्बर- घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
3 पिस्टल और 7 गाय जब्त
पुलिस ने तस्करों की पिकअप गाड़ी से 7 गायों के अलावा 3 देसी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए। घायल ताहिर का इलाज नलहड़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
अधिकारियों ने इस घटना की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है और इसमें शामिल परिवारों को भी जानकारी दे दी गई है। इस पूरे मामले में एक मजिस्ट्रेट जांच भी शुरू की गई है।