उज्जवला योजना में LPG सिलेंडर सिर्फ 642 रुपये में! लेकिन कैसे?
भारतीय परिवारों के लिए एक अच्छी खबर है: देश में रसोई गैस दुनिया भर की सबसे सस्ती गैसों में से एक है, भले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतें काफी बढ़ गई हैं। सरकारी सहायता की वजह से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के परिवारों को एक सिलेंडर सिर्फ 642 रुपये में मिलता है, और दिल्ली में सामान्य उपभोक्ताओं को 942 रुपये देने पड़ते हैं। यह दोनों कीमतें इसकी वास्तविक लागत 1,600 रुपये से काफी कम हैं।
घरेलू LPG पर सरकार का कुल घाटा करीब 60,000 करोड़ रुपये
भारत में मिलने वाली LPG पाकिस्तान या अमेरिका से भी सस्ती है। हालांकि, इस सस्ती LPG की कीमत सरकार चुकाती है। सरकार हर सिलेंडर पर लगभग 700 रुपये का नुकसान उठाती है और पिछले वित्तीय वर्ष के आखिर तक, घरेलू LPG पर कुल घाटा करीब 60,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। PMUY परिवारों को हर रिफिल पर 300 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी भी दी जाती है, जो साल में ज्यादा से ज्यादा 4 बार तक मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई से जुड़ी कोई समस्या आने पर भी, देश में गैस की कमी न हो, इसके लिए भारत ने कई कदम उठाए हैं। भारत ने घरेलू उत्पादन में 60 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी की है, साथ ही अमेरिका और अल्जीरिया जैसे देशों से आयात भी बढ़ाया है। इसके अलावा, OTP-आधारित डिलीवरी की जांच शुरू की गई है, ताकि सब्सिडी का लाभ सही परिवारों तक ही पहुंचे और इसकी कालाबाजारी न हो सके।