प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से बात की, जानिए क्या कहा
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त मिसाइल हमले के बाद रविवार देर रात इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। मोदी ने सोशल मीडिया पर बताया कि नेतन्याहू से बातचीत में मौजूदा घटनाक्रम पर चिंता जताई गई और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि भारत ने दोहराया कि लड़ाई जल्द खत्म करने की जरूरत है।
बातचीत
मौजूदा हालात पर बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत की जानकारी अंग्रेजी-हिब्रू में देते हुए लिखा, 'मौजूदा इलाके के हालात पर बात करने के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फ़ोन पर बात हुई। हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताएं बताईं और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। भारत ने लड़ाई जल्द खत्म करने की जरूरत दोहराई।' यह बातचीत 28 फरवरी को इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त मिसाइल हमले (ऑपरेशन रोरिंग लायन-ऑपरेशन एपिक फ्यूरी) के बाद बढ़े तनाव के बीच हुई है।
बातचीत
UAE के राष्ट्रपति से क्या हुई थी बात?
प्रधानमंत्री मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद एक्स पर लिखा, 'मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान से बात की। UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई जानों के नुकसान पर दुख जताया। भारत इस मुश्किल समय में UAE के साथ खड़ा है। UAE में रहने वाले भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हम तनाव कम करने, इलाके में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।'