प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिमी एशिया संघर्ष को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो से बात की
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी एशिया में संघर्ष को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो से फोन पर बात की है और साझा चिंताओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर बताया कि दोनों ने इलाके में शांति और स्थिरता को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए मिलकर काम करने और समन्वित कोशिश करने की बात कही है। मोदी खाड़ी देशों के कई प्रमुख नेताओं से बात कर चुके हैं।
बातचीत
मैंक्रो और मोदी के बीच क्या हुई बात?
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, 'आज अपने दोस्त राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो से बात की। हमने पश्चिम एशिया में बदलते हालात, बातचीत और डिप्लोमेसी की वापसी की ज़रूरत पर अपनी साझा चिंताओं पर चर्चा की। हम इस इलाके में शांति और स्थिरता को जल्द बहाल करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे और कोशिशों को समन्वय करेंगे।' मोदी ने गुरुवार को फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शांति से बातचीत को दोहराया है।
सैन्य
फ्रांस अपनी सेनाओं की तैनाती को पुनर्व्यवस्थित कर रहा
तनाव के बीच फ्रांस इस क्षेत्र में अपनी सेनाओं की तैनाती को पुनर्व्यवस्थित कर रहा है। मैंक्रो ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाले विमानवाहक पोत चार्ल्स डी गॉल को बाल्टिक सागर से भूमध्य सागर में स्थानांतरित किया है, ताकि सहयोगी देशों की संपत्तियों की रक्षा में सहायता मिल सके। मैक्रो ने कहा कि क्षेत्र में राफेल, वायु रक्षा प्रणाली और हवाई रडार प्लेटफॉर्म तैनात है। यहां विमानवाहक पोत को फ्रिगेट एस्कॉर्ट करेगा और उसके वायुसेना विंग द्वारा सहायता दी जाएगी।