LOADING...
बजट को प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक सुधार वाला बताया, कहा- विकसित भारत की यात्रा तेज होगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी

बजट को प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक सुधार वाला बताया, कहा- विकसित भारत की यात्रा तेज होगी

लेखन गजेंद्र
Feb 01, 2026
02:16 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2026 संसद में पेश किए जाने के बाद उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बजट को आर्थिक सुधारों वाला बताया और कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दिखाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज और मजबूत करता है और यह बजट युवा भारत को आगे बढ़ाने वाला है।

बयान

क्या बोले मोदी?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है, जो वर्तमान के सपनों को साकार करता है औऱ भारत के उज्जवल भविष्य की नींव को मजबूत करती है, ये बजट 2047 के विकसित भारत के ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है। मोदी ने कहा कि इस बजट से बदलाव को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। साथ ही साहसिक और प्रतिभाशाली युवाओं को उड़ने के खुला आसमान देता है। बजट महंगाई कम करने और बढ़ोतरी का समन्वय है।

बयान

बजट में कई बड़े कदम शामिल- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के लिए, बजट में कई बड़े कदम शामिल किए गए हैं। इनमें डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का विकास, नेशनल वॉटरवे का विस्तार, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण, और टियर 2 और टियर 3 शहरों के विकास पर खास ध्यान दिया गया है। इसके अलावा, निगम ल बॉन्ड को बढ़ावा देने का मकसद शहरी इलाकों के लिए मजबूत आर्थिक बुनियाद देना है। सभी कदम मिलकर विकसित भारत की दिशा में प्रगति को तेज करेंगे।"

Advertisement

बयान

मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के लिए रोडमैप- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। इस बजट में नई उभरती इंडस्ट्रीज यानी सनराइज सेक्टर को जिस मजबूती के साथ समर्थन दिया गया है, वह अभूतपूर्व है।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लघु और सूक्ष्म उद्योगों (MSME) को जो समर्थन इस बजट में मिला है, उससे उनको स्थानीय से वैश्विक बनने में मदद मिलेगी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया

Advertisement