LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
प्रधानमंत्री मोदी को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है

प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

लेखन आबिद खान
Jul 04, 2026
07:01 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से पहले उन्हें कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 9 जुलाई को मेलबर्न में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट की कमेंट में ये धमकी आई है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट की जांच में जुटी है।

मामला

क्या है धमकी का मामला?

द ऑस्ट्रेलिया टुडे के अनुसार , यह धमकी 'मेलबर्न मीट्स मोदी' नामक एक कार्यक्रम से जुड़े फेसबुक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दिखाई दी है। ये कार्यक्रम 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में आयोजित होने वाला है। 'अबू मुस्तफा' नामक एक यूजर ने अकाउंट से पोस्ट की गई टिप्पणी में लिखा था, 'कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की छतें बंद कर देनी चाहिए, वरना वह अपनी मौत के लिए ऑस्ट्रेलिया आएगा।'

जांच

जांच में क्या पता चला?

जांचकर्ताओं ने धमकी देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े IP एड्रेस की पहचान कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस (AFP) ने अभी तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है और टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेंगे। वे मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया-भारत वार्षिक नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ बैठक करेंगे।

Advertisement